लुधियाना में माई भागो स्कीम के तहत विद्यार्थियों को बांटी गई साइकिलें।
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री के सलाहकार महेशइंद्र सिंह ग्रेवाल ने मंगलवार को माई भागो विद्या योजना के तहत सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल मॉडल टाउन के 67 विद्यार्थियों को मुफ्त साइकिल बांटी।
इस मौके पर आयोजित समागम में ग्रेवाल ने कहा कि इस योजना के तहत सूबे की ग्यारहवीं और बारहवीं कक्षा की 4.86 लाख विद्यार्थियों को यह साइकिल जा चुकी है। इस मौके पर जिला शिक्षा अफसर परमजीत कौर चाहल, स्कूल प्रिंसिपल सुनीता धुड़िया, लेक्चरर हरजीत कौर, जगरुप सिंह, त्रिलोचन सिंह और अश्वनी कुमार उपस्थित रहे।