फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 रुपये के लिए दे दी जान: युवक ने अबोहर ब्रांच नहर में लगाई छलांग, दिनभर ढूंढते रहे गोताखोर, नहीं लगा सुराग

Fri, 16 Jan 2026 09:54 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)

सार

गरीब मजदूर परिवार के सरबजीत ने महज 100 रुपये न मिलने पर परिवार से झगड़ा कर नहर में छलांग लगा दी। सरबजीत की मोटरसाइकिल रात करीब 8 बजे लुधियाना-बठिंडा राजमार्ग के सुधार बाजार और भारतीय वायु सेना केंद्र हलवारा की अफसर कॉलोनी के बीच पुल के पास खड़ी मिली।
विज्ञापन
नहर (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना के हलवारा के थाना दाखा क्षेत्र के गांव तलवंडी कलां के एक युवक ने इतनी सी बात के लिए नहर में छलांग लगा दी क्योंकि उसे घर वालों से 100 रुपये नहीं मिले। 28 वर्षीय सरबजीत सिंह वीरवार रात को नहर में कूद गया था और उसकी तलाश में गोताखोरों की टीम ने शुक्रवार तड़के से रात तक अबोहर ब्रांच नहर के पानी में चप्पा-चप्पा खंगाला, लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया। गोताखोर टीम के प्रमुख बंटी सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह तलाश फिर से शुरू की जाएगी।

विज्ञापन


गरीब मजदूर परिवार के सरबजीत ने महज 100 रुपये न मिलने पर परिवार से झगड़ा कर नहर में छलांग लगा दी। सरबजीत की मोटरसाइकिल रात करीब 8 बजे लुधियाना-बठिंडा राजमार्ग के सुधार बाजार और भारतीय वायु सेना केंद्र हलवारा की अफसर कॉलोनी के बीच पुल के पास खड़ी मिली।

पुलिस को सरबजीत के मोबाइल की अंतिम लोकेशन अबोहर ब्रांच नहर के पास मिली थी। इसके बाद दाखा और सुधार पुलिस ने परिवार और गांववासियों के साथ मिलकर रात भर खोजबीन की। चश्मदीदों और नहर किनारे पीर बाबा बाघ मस्तान की दरगाह के सेवादार काका सिंह के अनुसार, रात करीब 11 बजे सरबजीत नहर में छलांग लगा दिया। 
विज्ञापन


सरबजीत लुधियाना में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण शादी नहीं हो सकी। रात को किसी काम के लिए उसने 100 रुपये मांगे, जो घरवालों के पास नहीं थे, जिससे नाराज होकर वह मोटरसाइकिल लेकर घर से चला गया। 

सरबजीत सिंह को ढूंढने के लिए गोताखोरों ने ऑक्सीजन सिलेंडरों और मोटरबोट की मदद से नहर पुल से जलविद्युत संयंत्र तक गहन खोजबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस सरबजीत के मोबाइल और सीडीआर की जांच कर यह पता लगाने में जुटी है कि वह किससे बात कर रहा था। परिवार ने किसी दुश्मनी या प्रेम प्रसंग से भी इंकार किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें