फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा तस्करी के आरोपी दो दोस्त गिरफ्तार

Sat, 20 Jun 2015 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
नशीला पाउडर सप्लाई करने के आरोपी दो दोस्तों को एंटी नारकोटिक्स पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन



पुलिस ने आरोपियों को सलेम टाबरी इलाके में नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 70 ग्राम हेरोइन बरामद की। इस मामले में गांव लाडोवाल के सुशील कुमार और गुलशन कुमार के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन



पुलिस ने आरोपियों को शनिवार को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें रिमांड पर भेज दिया गया।
एंटी नारकोटिक्स सेल के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर हरबंस सिंह ने कहा कि आरोपी सुशील कुमार हौजरी फैक्टरी में काम करता था।

आरोपी के खिलाफ पहले भी हत्या के प्रयास, तस्करी और चोरी के मामले दर्ज हैं। गुलशन भी सुशील के साथ ही काम करता है और उसके खिलाफ भी मामले दर्ज हैं। वह पिछले करीब दो साल से नशीला पदार्थ सप्लाई कर रहे हैं। आरोपी राजू नाम के तस्कर से नशीला पदार्थ खरीद कर आगे सप्लाई करते थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें