फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी ने कैंची से की थी महिला की हत्या

Sat, 20 Jun 2015 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
अलावलपुर में तीन दिन पहले हुई महिला की हत्या के मामले को देहात पुलिस ने ट्रेस कर लिया है। महिला की हत्या उसी के प्रेमी ने सुबह पांच बजे उस समय की थी, जब वह शौच करने के लिए घर से निकली थी।
विज्ञापन





पुलिस ने मृतक महिला के प्रेमी मोहल्ला रमदासपुर के रहने वाले बलबीर कुमार उर्फ निक्का को काबू कर लिया है। पुलिस के अनुसार मृतका के निक्का से पहले प्रेम संबंध थे, लेकिन अब वह उसे छोड़कर नए प्रेमी से संबंध बना बैठी थी और आरोपी निक्का से दूरी बनाने लगी थी।



एसपी हेडक्वार्टर कुलवंत सिंह हीर, एएसपी आदमपुर विवेकशील सोनी ने बताया कि तीन दिन पहले मोहल्ला रमदासपुर की रहने वाली महिला जसबीर कौर का शव खेतों से मिला था। उसके शरीर पर कई जगह हमला किया हुआ था। उसकी हत्या के बाद पुलिस टीम का गठन कर जांच की गई तो जसबीर कौर की मोबाइल कॉल से एक नंबर निकला। इस पर तीन माह में आठ सौ बार बात हुई थी। यह नंबर निक्का का था।
विज्ञापन




जांच में पता चला कि निक्का के साथ उक्त महिला के प्रेम संबंध थे। अब जसबीर कौर उससे मिलने से इंकार करती थी। निक्का ने उसे जान से मारने की धमकियां भी दी थी। उसने जसबीर को कैंची मारकर हत्या कर दी। इससे उसकी मौत हो गई थी। एसपी कुलवंत सिंह के मुताबिक जसबीर ने अब निक्का को छोड़ दिया था, जिससे निक्का उससे रंजिश रखने लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें