फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: लुधियाना में बदमाशों की गुंडागर्दी...आधी रात युवकों ने दुकान के बाहर बरसाई गोलियां, दहशत में लोग

Tue, 06 Jan 2026 12:46 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

लुधियाना में सोमवार की देर रात को सिविल सिटी स्थित चंद्र नगर एरिया में कपड़े की दुकान के बाहर बाइक सवारों ने गोलियां चला दी। आरोपियों ने चार से पांच फायर किए और वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन
बाइक सवारों ने चलाई गोलियां। - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना कमिश्नरेट एरिया में गोली चलना अब तो आम बात हो गई है। रोजाना कहीं न कहीं से गोली चलने की सूचना मिल रही है। अभी टिब्बा रोड एरिया में गोली चलने की घटना सुलझी नहीं कि सोमवार की देर रात को सिविल सिटी स्थित चंद्र नगर एरिया में कपड़े की दुकान के बाहर बाइक सवारों ने गोलियां चला दी। आरोपियों ने चार से पांच फायर किए और वहां से फरार हो गए। घटना दुकान बंद किए जाने के बाद की है। गोली चलने की आवाज सुन आस-पास के लोग बाहर निकले, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो गए थे। 

विज्ञापन


सुबह जब दुकान मालिक दुकान खोलने के लिए पहुंचे तो दुकान के बाहर गोलियों के खोल पड़े थे। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद थाना हैबोवाल की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज चेक की तो उसमें गोली चलाने वाले कैद थे। पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

दुकान मालिक हिमांशु ने बताया कि उनकी डस्टी लुक के नाम से कपड़े की दुकान है। वह रोजाना रात करीब 10 बजे दुकान बंद कर घर चले जाते हैं। देर रात को दुकान बंद करने के बाद उनकी दुकान के बाहर किसी ने गोलियां चलाई। गोलियां चलाने वाले कौन थे उन्हें पता नहीं। हिमांशु ने बताया कि वह सुबह दुकान खोलने के लिए आए तो बाहर खोल पड़े थे। जिस कारण वह डर गए। उन्होंने आस-पास के लोगों को बुलाया तो किसी ने बताया कि रात कुछ पटाखे चलाने की आवाज तो सुनी थी, लेकिन यह नहीं पता था कि गोलियां चली है। 
विज्ञापन


विज्ञापन


हिमांशु ने दुकान खोली और सीसीटीवी फुटेज चेक की तो पता चला कि गोलियां चलाई गई है। बाइक सवार यह वारदात को अंजाम देकर गए है। जिसके बाद हिमांशु ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच शुरु कर दी। सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेने के साथ साथ आस-पास के फुटेज भी चेक किए जा रहे है ताकि बाइक सवारों का पता लगाया जा सके। पुलिस हिमांशु से भी पूछताछ करने में जुटी है कि कहीं उसकी किसी से कोई कहासुनी तो नहीं हुई या फिर कोई पुरानी दुश्मनी तो नहीं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें