फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगार्ड के बेटे ने जेल में बनाया गिरोह, बाहर आकर की वारदात 

Mon, 19 Sep 2016 09:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
गिरफ्तार
विज्ञापन
पंजाब पुलिस में तैनात होमगार्ड के बेटे ने आपराधिक मामले में जेल में बंद होने के दौरान अपना ही एक गिरोह तैयार कर लिया। उसने जेल में अलग अलग मामलों में बंद आरोपियों को गिरोह में शामिल किया और खुद गिरोह का सरगना बन गया। जेल से जमानत पर छूटने के बाद आरोपियों ने महानगर में बीस से ज्यादा वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन


आरोपी बड़ा हाथ मारने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस को इसकी सूचना मिल गई। सीआईए टू की पुलिस ने आरोपियों को लूट की योजना बनाते हुए दबोच लिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से तीन मोटरसाइकिल, तीन एक्टिवा, छह मोबाइल फोन के अलावा तेजधार हथियार बरामद किए हैं।

पुलिस ने आरोपी रोहित कुमार, विनोद कुमार, कृपाल सिंह उर्फ हैप्पी और जश्नदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जबकि उनका एक साथी गुरप्रीत सिंह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें रिमांड पर भेज दिया गया। 
विज्ञापन


सीआईए इंचार्ज महिंदर सिंह ने बताया कि एएसआई लखवीर सिंह पुलिस के साथ मोती नगर इलाके में गश्त कर रहे थे। उन्हें सूचना मिली कि डेंटल कॉलेज के पास स्थित एक प्लाट में कुछ हथियारबंद युवक बैठे हैं। पुलिस ने वहां रेड की तो युवकों ने भागने की कोशिश की, चार युवकों को पुलिस ने पकड़ लिया। एक भाग निकला।

एएसआई लखवीर सिंह ने बताया कि शुरुआती पूछताछ में पता चला कि पकड़ा गया आरोपी जश्नदीप सिंह, होमगार्ड में तैनात जवान का बेटा है और करीब दो महीने पहले ही जेल से बाहर आया था। जेल के अंदर ही उसने अपना गिरोह बना लिया था। बाहर आकर उसके सभी साथी लूट और चोरी की वारदात करते।

पता चला है कि आरोपियों ने दो महीनों के अंदर ही लूट की करीब 24 वारदात की। अब वह लुधियाना के एक बड़े व्यापारी को लूटने की योजना बना रहे थे। एएसआई लखवीर सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी बहुत ही शातिर है। पुलिस से बचने के लिए वह पहले बाइक या एक्टिवा चुराते, फिर चोरी के वाहन पर महिलाओं और लोगों से लूट की वारदात करते। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें