फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज से परेशान किसान ने मौत को गले लगाया

Sat, 15 Oct 2016 09:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा
विज्ञापन
Suicide
विज्ञापन
गांव बुर्ज राठी में किसान जरनैल सिंह ने कीटनाशक पीकर खुदकुशी कर ली। उसपर बैंक और सोसाइटी का आठ लाख रुपये का कर्ज था। 
विज्ञापन


भारतीय किसान यूनियन के जिला महासचिव महिंदर सिंह भैणीबाघा, मानसा ब्लॉक के प्रधान बलविंदर शर्मा याला ने बताया कि गांव बुर्जराठी का किसान जरनैल सिंह (42) पुत्र बिक्कर सिंह 4 एकड़ जमीन का मालिक था। शुक्रवार सुबह उसने अपने घर में रखा कीटनाशक निगल लिया।
विज्ञापन


उन्होंने मांग की कि मृतक का सारा कर्ज माफ किया जाए। साथ ही परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए और पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता मुहैया करवाई जाए। मौके पर अमरीक सिंह बुर्ज राठी, हरदेव सिंह बुर्ज राठी, नारायण दत्त, गुरदेव सिंह, बसंत सिंह, भोला सिंह, गुरतेज सिंह, राज सिंह बुर्ज राठी व जसपाल सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें