नूरवाला रोड मोहल्ला गुरप्रीत नगर में रहने वाले करण कुमार ने शुक्रवार को
अपने घर में जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या करने की कोशिश की। घटना का पता
चलते ही करण कुमार के परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
उसकी
हालत को देखते हुए उसे डीएमसी रेफर कर दिया गया है। वहां उसकी हालत गंभीर
बनी हुई है। सूचना मिलने के बाद थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस मौके पर
पहुंची। पुलिस ने उसके पास से एक सुसाइड नोट बरामद किया है। इसमें उसने एक
व्यक्ति और उसकी मां का नाम लिखा हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर
दी है।
जानकारी के अनुसार करण कुमार की शादी अक्तूबर 1995 में हुई
थी। शादी के कुछ समय बाद उसने एक बेटी को गोद ले लिया। उसे शक था कि उसकी
पत्नी के किसी और के साथ संबंध हैं। उसके बाद उसकी पत्नी ने भी उसे झूठे
मामलों में फंसाने के लिए शिकायतें पुलिस में करनी शुरू कर दी। कुछ दिनों
से फिर से धमकियां मिल रही थीं।
उक्त व्यक्ति और उसकी मां लगातार
उसे धमकियां दे रहे थे। शनिवार सुबह करण कुमार अपने कमरे में गया और जहरीला
पदार्थ निगल लिया। हालत खराब होने पर परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में
दाखिल कराया। जहां से डॉक्टरों ने उसे डीएमसी रेफर कर दिया। थाना बस्ती
जोधेवाल के एसएचओ इंस्पेक्टर दिलबाग सिंह ने बताया कि पुलिस के पास मामले
की शिकायत आ चुकी है। जांच की जा रही है। जांच के बाद बनती कार्रवाई की
जाएगी।