फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना में दागदार हुई खाकी: वर्दी की आड़ में नशा तस्करी करने वाला एएसआई गिरफ्तार, दो साथी भी दबोचे

Sat, 07 Aug 2021 12:35 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

पंजाब के लुधियाना में एसटीएफ ने एक एएसआई को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर नशा तस्करी का आरोप है। एसटीएफ ने एक महिला समेत एएसआई के दो साथियों को भी पकड़ा है। आरोपी एएसआई लुधियाना के थाना डाबा में तैनात है। 
विज्ञापन
एसटीएफ की गिरफ्त में एएसआई समेत अन्य आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस वर्दी की आड़ में नशा तस्करी का धंधा करने वाले पंजाब पुलिस के एक एएसआई को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। एसएसआई के दो साथी भी दबोचे गए हैं, जिनमें एक महिला है। आरोपियों से साढ़े तीन क्विंटल चूरापोस्त बरामद हुआ है। मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया गया, जहां से दो दिन के रिमांड पर भेज दिया है। 

विज्ञापन


पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है। थाना डाबा में तैनात एएसआई राजिंदरपाल सिंह (53) अपने साथी मोहल्ला मंजीत नगर निवासी पवनजीत सिंह उर्फ काका (25) और मोहल्ला गौतम विहार निवासी दलजीत कौर उर्फ बबली के साथ मध्य प्रदेश से चूरापोस्त लेकर आ रहा था। गाड़ी में राजिंदरपाल वर्दी पहने बैठा था। तीनों आरोपियों को समराला के ओवरब्रिज के पास नाके पर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 

वर्दी पहन आरोपियों के साथ स्कार्पियो में बैठ नशा सप्लाई करने जाता था एएसआई
एआईजी स्नेहदीप शर्मा ने बताया कि बबली शॉल फीनिशिंग का काम करती है। उसके खिलाफ पहले भी नशा तस्करी के मामले दर्ज हैं वह कई बार गिरफ्तार हो चुकी है। एक तस्करी के मामले में बबली को सजा भी हो गई थी।
विज्ञापन


सजा पूरी करने के बाद वह फिर से नशा तस्करी करने लगी थी। एएसआई राजिंदरपाल आरोपियों की मदद करता था और खुद नशा तस्करी के धंधे शामिल था। राजिंदरपाल पंजाब पुलिस की वर्दी का खूब फायदा उठा रहा था। नशा लेने या सप्लाई करने के लिए जाना होता था तो वह स्कार्पियो में पंजाब पुलिस की वर्दी पहने होता था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें