फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाना बदलने को कहा तो गोली चला दी

Sun, 10 Jan 2016 10:01 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
जस्सियां रोड स्थित तरसेम कालोनी में शनिवार देर रात डीजे पर गाना बदलने को लेकर हुई कहासुनी में शिवसेना युवा मोर्चा के नेता ने फायरिंग कर दी। आरोपी ने दो युवकों को सीधे गोली मारी, लेकिन वह बच गए। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर युवक से मारपीट कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। सूचना मिलने के बाद थाना डिवीजन चार के एसएचओ इंस्पेक्टर धर्मपाल पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


पुलिस ने शिवाजी नगर के रहने वाले सुनील कुमार की शिकायत पर शिवसेना युवा मोर्चा के नेता डीजे संचालक अवधेश शर्मा और उसके बेटों सहित अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने अवधेश के बेटे लव शर्मा को काबू कर लिया है। बाकी आरोपी फरार हैं।

सुनील के मुताबिक शनिवार रात जस्सियां रोड, तरसेम कालोनी में उनके रिश्तेदारों के घर लोहड़ी का समारोह चल रहा था। समारोह के दौरान अवधेश शर्मा का डीजे बुक करवा रखा था। देर रात को समारोह के दौरान घर की महिलाओं ने डांस करना था तो परिजनों ने अवधेश से अच्छे गाने लगाने को कहा। उसने महिलाओं के साथ कहासुनी शुरू कर दी। उसका भाई दविंदर वहां आया तो आरोपी अवधेश शर्मा ने उसे भी खरी-खरी सुना दी। दविंदर ने इसकी जानकारी सुनील को दी। सुनील अपने दोस्त तरणजीत सिंह के साथ मौके पर पहुंचा। उसने अवधेश से बात करनी चाही तो अवधेश ने उसे गालियां दी।
विज्ञापन


जब सुनील ने विरोध किया तो अवधेश ने अपने साथियों के साथ मिलकर दोनों के साथ मारपीट की और अपनी रिवाल्वर निकाल कर सुनील और तरणजीत पर गोलियां चला दीं। दोनों ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। आरोपी अवधेश और उसके साथियों ने स्टाल में लगी सब्जियों के बर्तन भी बिखेर दिए। इस दौरान हथियारबंद लव, कोमल और इंदरजीत ने अपने अन्य साथियों के साथ उसके भाई के साढू दीपक कुमार के सिर पर तेजधार हथियार से वार किया। इससे वह बेसुध होकर गिर गया। उसे घायल अवस्था में डीएमसी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

पहले भी विवादों में रह चुका है अवधेश
आरोपी अवधेश कुमार पहले भी विवादों में रह चुका है। उसके खिलाफ थाना मोती नगर में घर में घुसकर महिला से मारपीट करने और उसके साथ छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज हुआ था। बेटे की शादी से पहले घर में रखे गए समारोह में भी उसने और उसके साथियों ने रिहायशी इलाकों में गोलियां चलाई थी। जांच अधिकारी ने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें