फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना में लूट: कारोबारी के ड्राइवर से 30 हजार कनाडाई डॉलर छीने, सफेद इनोवा में फरार हुए तीन बदमाश

Tue, 13 Jan 2026 12:06 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब)

सार

पीड़ित कारोबारी नितिन गोयल (निवासी जगरांव) के अनुसार उन्होंने 5 जनवरी को अपने ड्राइवर रवि कुमार को कनाडाई डॉलर देकर लुधियाना भेजा था। वहां उसके साथ लूट हो गई।
विज्ञापन
कारोबारी के ड्राइवर से लूट - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना के वेरका मिल्क प्लांट के सामने तीन बदमाशों ने जगरांव के एक कारोबारी के ड्राइवर से 30 हजार कनाडाई डॉलर (करीब 18-20 लाख रुपये) से भरा बैग छीन लिया। आरोपी इनोवा में फरार हो गए।
विज्ञापन


पीड़ित कारोबारी नितिन गोयल (निवासी जगरांव) के अनुसार उन्होंने 5 जनवरी को अपने ड्राइवर रवि कुमार को कनाडाई डॉलर देकर लुधियाना भेजा था। ड्राइवर रवि जगरांव से बस में लुधियाना पहुंचा। वह वेरका मिल्क प्लांट के सामने बस से उतरा। पहले ही घात लगाकर बैठे तीन युवक भी उसी बस से उसके पीछे नीचे उतरे।

बदमाशों ने पहले रवि से बैग के बारे में पूछताछ की और जैसे ही पता चला कि बैग में डॉलर हैं, तीनों ने झपट्टा मारकर बैग छीना और मौके से फरार हो गए। पूरी वारदात कुछ ही सेकेंड में अंजाम दी गई।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और एक सप्ताह की जांच के बाद धारा 304 व 61(2) के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपियों की पहचान हरजीत सिंह, सकत्तर सिंह निवासी अमृतसर, स्टीफन निवासी गुरदासपुर, जसपाल सिंह और सरबजीत सिंह उर्फ गोसा निवासी लुधियाना के रूप में की है।

पुलिस के मुताबिक फिलहाल आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। पुलिस टीमों ने कई इलाकों में छापेमारी तेज कर दी है, जबकि सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। वहीं सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने सरबजीत सिंह को पकड़ लिया है। लूट का मास्टर माइंड भी उसे ही बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें