फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana: मरीज से 600 रुपये लेकर अस्पताल में जमा कराती थी 300, रिस्पेशनिस्ट ने 14 साल में ठगे 35 लाख रुपये

Wed, 02 Nov 2022 03:05 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

आरोपी अनु बाला अस्पताल में आने वाले मरीज से छह सौ रुपये वसूल करती थी और जो पर्ची मरीजों को जाती थी, उस पर पूरे पैसे और नीचे कार्बन कापी पर अस्पताल की फीस तीन सौ रुपये थी लिख देती थी। इसी तरह अनु बाला पिछले काफी सालों से अस्पताल को चूना लगा रही थी। 
विज्ञापन
fraud - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना के पाश इलाके मॉडल टाउन में स्थित खरे अस्पताल के रिसेप्शन पर नौकरी करने वाली युवती ने अस्पताल प्रबंधकों को 14 सालों में करीब 35 लाख रुपये का चूना लगा दिया। 14 साल तक किसी को कुछ पता नहीं चला। जब पता चला तो सब हैरान हो गए। इसके बाद गअस्पताल के मालिक डॉ. अवतार सिंह खरे ने इसकी शिकायत पुलिस के उच्चाधिकारियों के पास की। मामले की जांच के बाद आरोप सही पाए गए तो पुलिस ने इस मामले में थाना माडल टाऊन में मोहल्ला अब्दुल्लापुर बस्ती निवासी अनु बाला के खिलाफ अमानत में ख्यानत करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी महिला की तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


खरे अस्पताल के मालिक डॉ. अवतार सिंह खरे ने बताया कि अनुबाला उनके अस्पताल में बतौर रिसेप्शनिस्ट नौकरी करती थी। उसका काम था कि वह अस्पताल में आने वाले मरीजों से बात करे और पर्ची काटे। आरोपी अनु बाला अस्पताल में आने वाले मरीज से छह सौ रुपये वसूल करती थी और जो पर्ची मरीजों को जाती थी, उस पर पूरे पैसे और नीचे कार्बन कापी पर अस्पताल की फीस तीन सौ रुपये थी लिख देती थी। इसी तरह अनु बाला पिछले काफी सालों से अस्पताल को चूना लगा रही थी। 

2008 से लेकर अब तक अनु बाला ने करीब 35 लाख रुपये का चूना अस्पताल को लगा दिया। इस बात का खुलासा तब हुआ जब अस्पताल प्रबधकों ने पर्ची देखी। इसके बाद इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। जांच अधिकारी एएसआई हरजीत सिंह ने बताया कि आरोपी महिला को नोटिस भेजा जाएगा और उसके बाद उसकी गिरफ्तारी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें