फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंसाफ न मिलने पर आत्मदाह की चेतावनी

Sat, 30 Jan 2016 10:14 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/फतेहगढ़ साहिब
विज्ञापन
विज्ञापन
अपने ही शिष्य की 22 वर्षीय विवाहिता से दुराचार करने के बाद आरोपी डेरा संचालक पर दर्ज मामले और उसकी गिरफ्तारी न होने से गुस्साए सिख संगठनों ने शनिवार को डीसी दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपी को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग और एसजीपीसी को इस मामले में दखल देने को कहा है। इस मौके पर पीड़िता ने कहा कि अगर आरोपी बाबा को जल्द गिरफ्तार न किया गया तो वह अपने परिवार समेत डीसी दफ्तर के बाहर आत्मदाह कर लेगी।
विज्ञापन


दो जनवरी को पीड़िता के भाई ने आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर संघर्ष का रास्ता अपनाने की चेतावनी दी थी और शनिवार को विभिन्न जत्थेबंदियों के सहयोग के साथ पीड़िता के परिजनों ने आरोपी डेरा संचालक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। इस मौके पर पीड़िता के चाचा ने कहा कि ये डेरा संचालक बहू-बेटियों की इज्जत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं लेकिन पुलिस मामले में ढील अपना रही है। जत्थेबंदियों ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन और एसजीपीसी ने डेरे के खिलाफ कोई कार्रवाई न की सिख संगत डेरे को बंद करवाने का काम खुद करेगी। इस मौके पर दमदमी टकसाल राजपुरा, प्रणाम शहीदों नू संघर्ष समिति, गुरु फतेह सेवा दल, शिरोमणि अकाली दल अमृतसर आदि समितियों ने हिस्सा लिया।

ठिकानों पर रेड जारी है : एसपी (डी)
एसपी (डी) राजविंदर सिंह सोहल ने बताया कि बाबा को अदालत ने भगोड़ा करार दिया हुआ है और उसे गिरफ्तार करने के आदेश जारी किए हुए हैं। पुलिस ने पिछले काफी दिनों से आरोपी बाबा के डेरे और उसके कई ठिकानों पर रेड की है लेकिन बाबा फरार है।
विज्ञापन


क्या है मामला
डेरा संचालक बाबा ने चार-पांच महीने पहले अपने शिष्य की शादी करवाई थी। पीड़िता ने अपनी सास को बाबा द्वारा उससे रेप करने की घटना के बारे में और इस मामले में शामिल अन्य लोगों के नाम भी बताए थे। इसके बाद बसी पठाना पुलिस ने बाबा समेत अज्ञात 4-5 चेलों के खिलाफ योजनाबद्ध तरीके से पीड़िता से दुराचार करने का मामला दर्ज किया था। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाए थे कि इस सारे घटनाक्रम के पीछे उसके पति का भी हाथ था। 13 दिसंबर को महिला सब इंस्पेक्टर जसवीर कौर ने मामला दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें