फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोदाम का शटर तोड़कर ट्रक पर लाद ले गए 25 लाख का माल

Sat, 30 Jan 2016 10:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। रेलवे स्टेशन बहराइच के पास एक थोक व्यवसायी के गोदाम का शटर काटकर चोर 25 लाख का माल ट्रक पर लाद ले गए।
विज्ञापन


लेकिन, महज 400 मीटर दूर दरगाह थाने की पुलिस को भनक तक नहीं लगी। सुबह खबर मिलते ही व्यवसायी भड़क उठे। सभी ने छावनी चौराहे पर जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

इस कारण लगभग डेढ़ घंटे तक ट्रैफिक जाम रहा। मौके पर पहुंचे एसपी ने चार दिन में चोरी का खुलासा करने का आश्वासन दिया तब व्यापारी शांत हुए। एसपी ने घटनास्थल का मुआयना करके थानाध्यक्ष को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


दरगाह शरीफ थाना क्षेत्र अंतर्गत छावनी बाजार निवासी व्यवसायी अश्विनी कुमार पुत्र सुभाष चंद्र गोयल कई कंपनियों की एजेंसी लिए हुए हैं। शिवशंकर ट्रेडर्स के नाम से उनका थोक का कारोबार है।

गोदाम बहराइच रेलवे स्टेशन के पास है। प्रतिदिन की तरह शुक्रवार रात 10 बजे के आसपास अश्विनी गोदाम का मुआयना करने के बाद ताला लगाकर घर चले आए थे।

इसी रात ट्रक लेकर पहुंचे चोरों ने गोदाम का शटर काटा और लगभग 25 लाख का माल समेट लिया। चोरों ने जिस अंदाज में वारदात को अंजाम दिया है, उससे लग रहा है कम से कम एक से डेढ़ घंटे तक गोदाम के सामने ट्रक लगाए रहे। बेखौफ होकर सभी ने सामान समेटा।

शनिवार सुबह जब आसपास के लोगों ने शटर टूटा देखा तो अश्विनी को सूचना दी। वह पहुंचे तो पूरा गोदाम खाली था। अंदर रखे लैपटॉप गायब थे। सीसी टीवी कैमरा टूटा हुआ था।

सूचना पर थानाध्यक्ष ने मुआयना किया। इसी दौरान चोरी की खबर पाकर शहर के व्यवसायी भड़क उठे। व्यवसायियों ने छावनी बाजार चौराहे पर जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन


यहां आनंद अग्रवाल, श्यामकरन, शीतल अग्रवाल, विमल टेकड़ीवाल, राकेश टेकड़ीवाल आदि की अगुवाई में सभी ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें