फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्यूशन पढ़ने आई बच्ची के साथ रेप की कोशिश 

Sat, 13 Aug 2016 10:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
rape - फोटो : demo
विज्ञापन
ट्यूशन पढ़ने के लिए आई बच्ची के साथ अध्यापिका के पति ने दुराचार करने की कोशिश की। जब बच्ची चिल्लाई तो आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों को देख कर आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद बच्ची के परिजन भी टीचर के घर पहुंचे।
विज्ञापन


थाना जमालपुर की पुलिस ने बच्ची के पिता की शिकायत पर कुलविंदर सिंह के खिलाफ दुराचार की कोशिश का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया है, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 

बच्ची के परिजनों के मुताबिक, उनकी बच्ची एलकेजी की छात्रा है। वह रोजाना शाम को इलाके में ही रहने वाली अध्यापिका के पास ट्यूशन पढ़ने जाती है। शुक्रवार को बच्ची के परिजन उसे ट्यूशन छोड़ने गए तो अध्यापिका घर नहीं थी। उसके पति ने उन्हें कहा कि वह उसे छोड़ जाएं।
विज्ञापन


कुछ समय बाद ही आरोपी ने बच्ची के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी और उसके साथ दुराचार की कोशिश की। बच्ची के चीखने की आवाज सुन कर आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए। जांच अधिकारी बलवीर सिंह ने कहा कि लोगों को इकट्ठा होते देख आरोपी वहां से फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें