थाना समालसर पुलिस ने कुंवारा बता कर प्रेम संबंध बनाने वाले सात साल के बच्चे के पिता खिलाफ दुराचार का केस दर्ज किया है।
प्रेम
संबंधों की पोल खुलने पर आरोपी ने कनाडा ले जाने के सब्जबाग दिखाए। पुलिस
ने कथित आरोपी को काबू कर लिया है। पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की। पुलिस ने
पीड़ित लड़की कसरकारी अस्पताल में मेडिकल कराया है। पुलिस के मुताबिक
भूपिंदर सिंह निवासी निकट गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब निहाल सिंह वाला ने
बाघापुराना में एक ब्यूटी पार्लर पर काम करती लड़की को कनाडा ले जाने और
कुंवारा बताकर प्रेम संबंध बना लिए।
आरोपी एक वर्ष से पीड़ित लड़की
को कनाडा ले जाने का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण करता आ रहा था। इस के
अलावा थाना बधनी कलां पुलिस ने जगसीर सिंह गांव तखतूपुरा खिलाफ पास के गांव
की 11वीं में पढ़ती एक छात्रा को विवाह का झांसा देकर फुसला कर ले जाने के
आरोप में केस दर्ज किया है। एएसआई बलराज मसीह ने बताया कि आरोपी की
गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।