फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

Sat, 01 Aug 2015 10:11 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
फिलहाल पुलिस ने प्रकरण में तीन को नामजद करते हुए छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र की रहने वाली 16 वर्षीय दलित किशोरी का कहना है कि उसके पिता की मौत हो चुकी है। दो भाई मजदूरी के सिलसिले में पंजाब प्रांत में हैं।

24 जुलाई की शाम वह नित्यक्रिया के लिए गांव के बाहर गई थी। आरोप है कि लौटने के दौरान गड़ौली गांव निवासी रासू सिंह ने उसको जबरन पकड़ लिया और हल्ला-गोहार न मचा पाये, इसके लिए उसका मुंह दबा दिया।

इसी बीच वाहन से पहुंचे बबलू पासी ने पीछे से उसे तमंचा सटा दिया और जबरिया वाहन पर बैठा लिया। इसके बाद उसे क्षेत्र के गुलरिहा जंगल के निकट ले गये और रासू सिंह, बबलू पासी व रामकृष्ण समेत तीन अन्य ने उसके साथ दुराचार किया और उसको वहीं छोड़ मौके से फरार हो गये।
विज्ञापन


किसी तरह रात लगभग एक बजे वह घर पहुंची और दबंगों के डर से अगले दिन सुबह भागकर अपने मामा के घर पहुंच गई तथा मामा को आपबीती बताई।

इस पर उसके मामा 27 जुलाई को उसको लेकर पुलिस कार्यालय पहुंचे और एसएसपी को आपबीती बता प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर वापस चली गई।
विज्ञापन


शिकायत पर शनिवार को खंडासा थाना पुलिस ने तीन को नामजद करते हुए छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। खंडासा थानाध्यक्ष शमशेर सिंह ने बताया कि प्रकरण में तीन को नामजद करते हुए छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भिजवाया जा रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें