फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटिस मिलने के बावजूद थाने नहीं पहुंची अंशु

Sat, 01 Aug 2015 10:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाबी फिल्म अभिनेत्री अंशु साहनी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। साहनी के खिलाफ अदालत में तलाक का केस विचाराधीन होने के बावजूद दूसरी शादी करने का आरोप लगा है।
विज्ञापन


थाना सदर की पुलिस ने शुक्रवार को महिला पुलिस के साथ अंशु के चंडीगढ़ सेक्टर 56 स्थित निवास पर रेड भी की। जहां साहनी के परिवार के सदस्यों को नोटिस की तामील करवा कर शनिवार को उन्हें थाना सदर में पेश होने को कहा गया था, लेकिन वे शनिवार को थाने नहीं पहुंची।

अंशु के पति लुधियाना निवासी हरजिंदर सिंह की शिकायत पर शुक्रवार को थाना सदर में धारा 420/494 के तहत मामला दर्ज किया गया। अंशु साहनी पर इससे पहले भी अपने विवाह की जानकारी छिपा कर पासपोर्ट बनवाने और विदेश टूर करने के आरोप लग चुके हैं। इसके तहत उसका पासपोर्ट भी जब्त किया जा चुका है।
विज्ञापन


अंशु का विवाह 2006 में हुआ था, 2007 में अंशु अपने पति का घर छोड़कर फिल्मों में काम करने लगी। दोनों के तलाक का केस चंडीगढ़ की जिला अदालत में विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें