फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमार बेटी के साथ किया दुराचार

Wed, 28 Oct 2015 10:30 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला /लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना सदर क्षेत्र के अधीन एक गांव में कलयुगी पिता ने अपने दस वर्षीय बीमार बेटी के साथ दुराचार किया।
विज्ञापन


बच्ची की मां की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर बुधवार को अदालत में पेश किया। कोर्ट ने उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने सिविल अस्पताल में बच्ची की मेडिकल जांच कराई, जहां से उसके स्वैब जांच के लिए लैब भेज दिए है।

बच्ची की मां की शिकायत के मुताबिक वह और उसका पति एक निजी फैक्टरी में मजदूरी करते हैं। उनकी एक दस वर्ष की बेटी है। मंगलवार को बेटी की तबीयत खराब थी। इससे वह स्कूल नहीं जा पाई। उसका पति भी बीमारी का बहाना करके फैक्टरी नहीं गया। उसके जाने के बाद उसका पति अपनी ही बेटी को बाथरूम में ले गया और उसके साथ दुराचार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद बच्ची धमकियां देता हुआ उसे उसके पास फैक्टरी ले गया। वहां बच्ची ने सारी बात उसे बताई। इसके बाद वह बेटी को साथ लेकर थाना सदर पहुंची और शिकायत दी। एसएचओ सब इंस्पेक्टर अमनदीप सिंह ने कहा कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर देर रात को उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया है। कोर्ट ने उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें