फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब : कांग्रेस विधायक का जाली वीडियो फेसबुक पर डाला, मांगी 50 लाख रुपये की फिरौती 

Sun, 14 Feb 2021 01:48 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
विज्ञापन
विधायक संजय तलवार। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
लुधियाना के पूर्वी हलके से कांग्रेसी विधायक संजय तलवार का जाली वीडियो फेसबुक पेज पर डाल कर 50 लाख रुपये फिरौती की मांग की गई है। मांग पूरी नहीं होने पर सोशल मीडिया पर बदनाम करने की धमकी दी गई। विधायक ने इसकी शिकायत पुलिस कमिश्नर के पास की। थाना टिब्बा पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जिला पुलिस का आईटी सेल इस फेसबुक पेज के संबंध में जानकारी जुटा रहा है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में विधायक संजय तलवार ने बताया कि 25 जनवरी को उनकी पत्नी मीनू की तबीयत खराब हो गई थी। पहले उन्होंने अपनी पत्नी को डीएमसी में भर्ती कराया, यहां कुछ फर्क नहीं पड़ने पर उसे दिल्ली स्थित एक निजी अस्पाल में ले गए।


एक फरवरी को उनकी पत्नी की मौत हो गई। इस सदमे से वह अंदर तक टूट गए, लेकिन उनके राजनीतिक विरोधियों ने इस बात का फायदा उठाना चाहा और उन्हें बदनाम करने की कोशिशें शुरू कर दी।
विज्ञापन


किसी व्यक्ति ने फेसबुक पर कांग्रेस मुक्त पंजाब पेज पर एक वीडियो डाला है। इसमें एक व्यक्ति डांसर महिला के साथ अश्लील हरकतें कर रहा है। उस वीडियो पर लिखा गया है कि किसान बिल माफ करवाते हुए कांग्रेसी विधायक संजय तलवार। 

13 फरवरी 2021 को ताजपुर रोड स्थित उनके दफ्तर को सुबह उनके पीए कंवलजीत सिंह ने खोला। वहां पर एक चिट्ठी मिली जिसमें अज्ञात व्यक्ति ने 50 लाख रुपये की मांग की थी। चिट्ठी में लिखा था कि अगर यह पैसा उसे नहीं दिया तो वह और जाली वीडियो बनाकर उसे बदनाम करेगा। पैसा कहां पहुंचाना है, जल्द ही उसे बता दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें