फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पचास बोरी भुक्की चूरा पोस्त के भरे दो ट्रक पकडे़

Tue, 26 Apr 2016 09:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला
विज्ञापन
गिरफ्तार - फोटो : getty
विज्ञापन
पुलिस ने भारी मात्रा में भुक्की चूरा पोस्त की 50 बोरी लेकर जाते दो ट्रक काबू किए हैं। जिला पुलिस मुखी गुरप्रीत सिंह तूर ने बताया कि एसपीडी स्वर्ण सिंह खन्ना व डीएसपीडी गुरविंदर सिंह के नेतृत्व में सीआईए के इंचार्ज बलजीत सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर दो वाहन पकडे़ हैं, जिसमें से 50 बोरी भूक्की चूरा पोस्त बरामद की गई है।
विज्ञापन


एसएसपी तूर ने बताया कि पुलिस पार्टी को सूचना मिली थी कि लछमण सिंह पुत्र दलीप सिंह निवासी गांव छीनीवाल कलां व उसके ड्राइवर गुरदीप सिंह उर्फ मलकीत सिंह पुत्र अवतार सिंह निवासी दमोदर यूपी ने अपने कुछ साथियों से मिलकर भूक्की चूरा पोस्त की तस्करी करने के लिए गिरोह बनाया हुआ है। उनको गांव सहिजडा से गांव छीनीवाल कलां लिंक रोड के काबू कर एक ट्रक में से 40 बोरी भुक्की चूरा पोस्त, दूसरे छोटे ट्रक में से 10 बोरी भुक्की चूरा पोस्त, कुल 50 बोरी भुक्की चूरा पोस्त की बरामद की गईं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें