फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिस्तौल, कारतूस के साथ एक गिरफ्तार

Sun, 08 Nov 2015 09:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
वारदात को अंजाम देने के लिए उत्तरप्रदेश से सस्ते भाव में पिस्तौल खरीदकर लाने वाले एक व्यक्ति को थाना डिवीजन चार की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक पिस्तौल और कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने सुनील पार्क निवासी विजय कुमार के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को रविवार को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

थाना डिवीजन चार की पुलिस के अनुसार पुलिस ने आरोपी से हथियार के लाइसेंस के बारे में पूछा तो आरोपी ने कोई ठोस जवाब नहीं दिया। सख्ती से पूछताछ पर आरोपी ने कहा कि वह उत्तरप्रदेश से सस्ते भाव में पिस्तौल खरीद कर लाया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पिस्तौल की मदद से किसी लूट को अंजाम देना चाहता था।  
चोरी के मोबाइल सहित एक काबू, एक फरार
थाना डिवीजन चार की पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान गोपाल नगर निवासी अंकित को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका एक साथी बल्लू फरार हो गया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से पांच मोबाइल फोन और एक तेजधार हथियार बरामद किया है। पुलिस के अनुसार नाकाबंदी के दौरान दोनों आरोपी वहां से गुजर रहे थे। नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने आरोपियों को रोक लिया। उनके कब्जे से तेजधार हथियार बरामद हुआ तो बल्लू वहां से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पूछताछ में आरोपी अंकित ने कहा कि वह चोरी करने का आदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें