फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

Fri, 19 Feb 2016 09:30 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
माल रिकार्ड में इंद्राज करवाने के लिए तीन हजार रुपये की रिश्वत लेते गांव दोलों कलां के पटवारी जगरुप सिंह को विजिलेंस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी विजिलेंस जसविंदर सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने आरोपी पटवारी को उसके दफ्तर से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


विजिलेंस टीम ने गांव दोलों कलां निवासी स्वर्ण सिंह की शिकायत पर पटवारी जगरूप सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश करेगी।

स्वर्ण सिंह की शिकायत के मुताबिक उसने बैंक से लोन लेने के लिए अपनी लिमिट बढ़वाई थी। बैंक नियम के अनुसार उसका इंद्राज माल विभाग में दर्ज होना था। इसके लिए स्वर्ण सिंह पटवारी जगरूप सिंह से मिला। उसने स्वर्ण सिंह ने पांच हजार रुपये बतौर रिश्वत के रुप में मांगे और कहा कि वह उसके कारिंदे गुरप्रीत से बात कर ले। इसके बाद दोनों में तीन हजार रुपये में सौदा तय हो गया।
विज्ञापन


स्वर्ण सिंह ने इसकी शिकायत विजिलेंस विभाग को दी। तय समय के मुताबिक शुक्रवार को स्वर्ण सिंह उसे पैसे देने के लिए पहुंच गया। जैसे ही स्वर्ण सिंह ने जगरूप को पैसे पकड़ाए तो विजिलेंस की टीम ने आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें