किदवई नगर इलाके में आरएसएस की शाखा शुरू होने से पहले ही कार्यकर्ताओं पर
गोलियां चलाने वाले अज्ञात हमलावरों का 48 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं लगा
है।
डीजीपी पंजाब सुरेश अरोड़ा ने मंगलवार को चंडीगढ़ में कहा था कि
मामले को पुलिस आतंकवादी हमले की तरह ही लेकर चल रही है। लुधियाना पुलिस
की कारगुजारी देख कर नहीं लगता कि पुलिस गोलियां चलाने वाले का कोई पता लगा
सकेगी।
अब तक दो दर्जन से ज्यादा लोगों से पुलिस पूछताछ कर चुकी है
लेकिन अब तक कुछ हाथ नहीं लगा। एडीसीपी वन जोगिंदर सिंह ने कहा कि पुलिस
लगातार मामले की जांच में जुटी हुई है। जल्द ही मामला हल कर लिया जाएगा।