फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana: बात करने के बहाने मंगेतर को ले गया घर, फिर दुष्कर्म कर बना लिया वीडियो.. पर यहीं नहीं रुकी दरिंदगी

Mon, 13 Nov 2023 05:22 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना

सार

पीड़िता की शिकायत के मुताबिक आरोपी के साथ उसकी मंगनी जून 2022 में हुई थी। मंगनी होने के बाद आरोपी उससे बातें करता रहा। एक दिन वह बाजार जा रही थी तो आरोपी उसे बहला फुसला कर ये कहकर अपने घर ले गया कि बातें करेंगे और वह बाद में उसे छोड़ देगा। इसके बाद आरोपी ने घर में उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
मंगेतर ने किया दुष्कर्म। - फोटो : Demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंगनी के बाद बातें करने के बहाने घर बुला कर एक व्यक्ति ने अपनी मंगेतर के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने दुष्कर्म की वीडियो बना ली और मंगेतर को ब्लैकमेल करने लगा। आरोपी ने दो बार और पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया और बाद में शादी तोड़ दी। 

विज्ञापन


जब युवती की परिवार वालों ने शादी दूसरी जगह तय की तो आरोपी ने उसके होने वाले पति को अश्लील वीडियो भेज दी और शादी तुड़वा दी। जिसके बाद पीड़ित युवती ने इसकी शिकायत पुलिस के पास की। थाना टिब्बा पुलिस ने मोहल्ला पंजाबी बाग निवासी मोहम्मद आसिफ के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश और पीड़िता की मेडिकल जांच कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: Chandigarh: दिवाली पर पंजाब के आईएएस के सरकारी घर में चली गोली, अंदर था पूरा परिवार, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन


2022 में हुई थी मंगनी
पीड़िता की शिकायत के मुताबिक आरोपी के साथ उसकी मंगनी जून 2022 में हुई थी। मंगनी होने के बाद आरोपी उससे बातें करता रहा। एक दिन वह बाजार जा रही थी तो आरोपी उसे बहला फुसला कर ये कहकर अपने घर ले गया कि बातें करेंगे और वह बाद में उसे छोड़ देगा। इसके बाद आरोपी ने घर में उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो बना ली। आरोपी ने उसी अश्लील वीडियो के जरिए उसे ब्लैकमेल किया और फिर से दो बार अलग अलग दिन दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी शादी करने के लिए साफ तौर पर मुकर गया। इसके बाद परिवार वालों ने उसकी शादी कहीं ओर तय कर दी। जहां उसकी शादी होनी थी, आरोपी ने वहां अश्लील वीडियो भेज दी जिससे उसकी शादी टूट गई। जब जाकर उसने इसकी शिकायत पुलिस के पास की। थाना टिब्बा पुलिस का कहना है कि आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। उसकी तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें