पंजाब के लुधियाना के जगरांव में दिनदहाड़े नकाबपोश बदमाशों ने एक ज्वेलर की दुकान पर फायरिंग कर दी। गोलियों की आवाज से दहशत का माहौल बन गया। बाइक सवार बदमाश शहर के रानी झांसी चौक के सामने एक ज्वेलर की दुकान पर फायरिंग कर फरार हो गए। इस घटना से वहां भगदड़ मच गई। हालांकि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। शहर के बीचों-बीच हुई फायरिंग ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
जानकारी के अनुसार शहर के रानी झांसी चौक में लक्खे वाले ज्वेलर की दुकान के बाहर आए बाइक सवार दो बदमाशों ने एक के बाद एक तीन फायर किए। गोलियों दुकान में लगे शीशे पर लगी। गोलियों की आवाज से पूरे बाजार में अफरा-तफरी मच गई। फायरिंग करने के बाद बाइक सवार दोनों बदमाश तहसील रोड की तरफ फरार हो गए। दुकान का गनमैन ने बदमाशों का पीछा किया लेकिन बदमाश भागने का कामयाब हो गए।
वहीं घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी जसज्योत सिंह भी घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके से गोलियों के खोल मौके बरामद किए हैं। घटना स्थल से 9 एमएम के खोल बरामद हुए हैं। पुलिस आसपास और दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुट गई है।
पुलिस दुकान मालिक पवन कुमार लड्डू के बयान दर्ज कर रही है। दुकान पर काम करने वाले कर्मियों के मुताबिक बदमाशों ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। बदमाशों ने दुकान आगे बाइक खड़ा कर गोलियां चलानी शुरू कर दी। इससे पहले दुकानदार व ग्राहक कुछ पाते वहां अफरा-तफरी मच गई। सभी इधर-उधर भागने लगे।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले लुधियाना फिरोजपुर हाईवे पर राजा ढाबा की पार्किंग में कार सवार बदमाशों ने गोलियां चलाकर दहशत फैलाई थी। अभी तक पुलिस उस मामले भी आरोपी गिरफ्तार नहीं कर सकी है।