खन्ना में एक प्रवासी परिवार पर हमला किया गया है। पीड़ित का आरोप है कि उसने एक व्यक्ति को गाड़ी धीरे चलाने को बोला था, इसी की रंजिश में उस पर हमला किया गया है।
खन्ना में एक प्रवासी परिवार के साथ मारपीट और धमकाने का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी ने गर्भवती महिला के पेट पर लात मारी, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और उसे अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा।
विज्ञापन
पीड़ित ने बताया कि सुबह वह अपनी पत्नी के साथ बाहर था, तब एक सरदार नाम का व्यक्ति तेज रफ्तार से गाड़ी चला रहा था। जब उन्होंने उसे गाड़ी धीरे चलाने के लिए कहा तो वह भड़क गया और बदतमीजी करने लगा।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता का आरोप है कि शाम को सरदार अपने साथियों के साथ उनके घर पहुंचा और जबरन उसे घर से बाहर निकालकर मारपीट की। इसी दौरान उसकी गर्भवती पत्नी को भी चोटें आईं।
पीड़ित ने आरोप लगाया कि सरदार पहले भी गालियां और धमकियां देता रहा है। अब उसने पंजाब से प्रवासी बाहर जाएं जैसे नारे का हवाला देकर कहा कि अगर वे पंजाब नहीं छोड़ेंगे तो अंजाम अच्छा नहीं होगा। फिलहाल महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।