फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana: कोरियर में जैकेट के साथ साथी को यूएसए भेज रहा था अफीम, एक्स-रे मशीन में हुआ खुलासा

Thu, 30 Mar 2023 01:13 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

पुलिस ने डीएचएल कोरियर कंपनी के कलस्टर हेड नितिन कपूर की शिकायत पर होशियारपुर के गांव इब्राहिमपुर मियानी के रहने वाले नरिंदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है। कोरियर यूएसए प्लैनलवेनिया रिच फील्ड रोड अपरडर्बी भेजा गया था।
विज्ञापन
drugs - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में अपने साथी को एक व्यक्ति कोरियर में जैकेट के साथ अफीम भेज रहा था। जब कंपनी के मुलाजिमों ने कोरियर एक्स-रे मशीन से निकाला तो मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। थाना साहनेवाल पुलिस को कोरियर से 74.41 ग्राम अफीम के साथ-साथ तीन जैकेट मिलीं।

विज्ञापन


पुलिस ने डीएचएल कोरियर कंपनी के कलस्टर हेड नितिन कपूर की शिकायत पर होशियारपुर के गांव इब्राहिमपुर मियानी के रहने वाले नरिंदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है। नितिन ने पुलिस को बताया कि उन्हें 28 मार्च को एक कोरियर मिला था, जो यूएसए प्लैनलवेनिया रिच फील्ड रोड अपरडर्बी जाना था।

यह भी पढ़ें: इनोवा में लुधियाना के युवकों के साथ था अमृतपाल, हाईवे के बजाय संपर्क मार्ग से जा रहा था अमृतसर
विज्ञापन


जब कोरियर को एक्स-रे मशीन से निकाला तो उसमें जैकेट के साथ-साथ एक पैकेट था। शक होने पर इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने कोरियर खोलने का वीडियो बनवाया और उसमें से अफीम बरामद हुई। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन

झारखंड से अफीम की खेप ला पंजाब में सप्लाई करने वाला एक तस्कर काबू
झारखंड के नशा तस्करों से अफीम की खेप लाकर पंजाब के अलग-अलग जिलों में सप्लाई करने वाले एक तस्कर को लुधियाना थाना सदर की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी नशा तस्करी का सारा धंधा हेयर सैलून की आड़ में चलाता था। पुलिस ने आरोपी को उस समय गिरफ्तार किया जब आरोपी अपनी बाइक पर संगोवाल की तरफ जा रहा था। पुलिस ने आरोपी को नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक किलो अफीम बरामद की है। 

थाना सदर पुलिस ने इस मामले में जनता नगर निवासी शहजाद खान उर्फ गुलशन के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है।

जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर अश्विनी कुमार ने बताया कि पुलिस पार्टी ने संगोवाल कट के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान आरोपी बाइक पर जा रहा था तो पुलिस पार्टी ने आरोपी को रुकने का इशारा किया। पुलिस ने आरोपी को नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अफीम बरामद की।

हेरोइन के साथ भी नशा तस्कर गिरफ्तार
थाना सदर की पुलिस ने गांव फुल्लावाल के रहने वाले जगजीत सिंह उर्फ जग्गा के खिलाफ नशा तस्करी का मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक टीम छाबड़ा काॅलोनी से देव काॅलोनी की तरफ जा रही थी। पुलिस पार्टी को देख आरोपी खाली प्लाट से भाग निकला। पुलिस ने आरोपी को नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 15 ग्राम हेरोइन बरामद की। पुलिस के मुताबिक आरोपी नशापूर्ति के लिए ही नशा तस्करी के धंधे को अंजाम देता है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर पता लगाने में जुटी है कि वह हेरोइन कहां से लाकर सप्लाई करता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें