फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana Murder: बेटे के साथ मारपीट कर रहे थे पड़ोसी, बचाव करने गए पिता की ईंट मारकर हत्या

Sat, 14 Oct 2023 04:59 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना

सार

बेटे के साथ मारपीट का शोर शराबा सुन दुरगाही प्रसाद उसे बचाने के लिए गए। पड़ोसियों से बहसबाजी हो रही थी कि अचानक युवती के पिता ने दुरगाही के सिर में ईंटे व अन्य किसी हथियार से वार कर दिया। खून से लथपथ दुरगाही प्रसाद ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
लुधियाना में हत्या - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना में डाबा के स्टार रोड इलाके में पुरानी रंजिश के चलते पड़ोसियों ने ईंट मार-मारकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी घटनास्थल से फरार हो गए। मृतक की पहचान दुरगाही (52) के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस के आलाधिकारी और थाना डाबा की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। 

विज्ञापन


दुरगाही के बेटे प्रदीप की शिकायत पर थाना डाबा की पुलिस ने पड़ोसियों पर हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक कर रही है, जिससे पता लगाया जा सके कि हत्या की वारदात को अंजाम देने में कौन-कौन शामिल हैं। 

यह भी पढ़ें: पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता: लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकी गिरफ्तार, दो आईईडी-हैंड ग्रेनेड, डेटोनेटर-बैटरी बरामद
विज्ञापन


साइकिल रिपेयर की दुकान चलाता है प्रदीप
घर के बाहर साइकिल रिपेयर की दुकान चलाने वाले प्रदीप और उसके परिवार का काफी लंबे समय से पड़ोसियों के साथ विवाद चल रहा था। प्रदीप सुबह किसी काम के लिए घर से निकला था कि उसकी अचानक साइकिल की चेन उतर गई। वह खाली प्लाट में चेन चढ़ा रहा था कि इतने में उसके पड़ोस में रहने वाली लड़की उसे गालियां देने लगी। इस पर प्रदीप ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। लड़की के साथ कहासुनी होती देख उसका भाई और पिता बाहर पहुंच गए। उन्होंने आते ही प्रदीप के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। 
विज्ञापन


बेटे को बचाने बाहर निकले थे दुरगाही
गली में शोर शराबा सुन दुरगाही प्रसाद बेटे को बचाने के लिए गए। पड़ोसियों से बहसबाजी हो रही थी कि अचानक युवती के पिता ने दुरगाही के सिर में ईंटे व अन्य किसी हथियार से वार कर दिया। खून से लथपथ दुरगाही प्रसाद ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मोहल्ले के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इस मामले में जांच अधिकारी थाना शिमलापुरी के एसएचओ इंस्पेक्टर दविंदर कुमार ने बताया कि आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। जांच शुरू कर दी गई है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें