फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana Murder: खाना खाकर लौट रहे मजदूर से मोबाइल-पैसा मांगा, विरोध पर तेजधार हथियार से काट डाला

Tue, 08 Aug 2023 03:54 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

मूल रुप से उत्तरप्रदेश के रायबरेली इलाके में स्थित गांव गुनपूर पूर्वा का रहने वाला सिद्धांत लुधियाना की बीएच इंजीनियरिंग कंपनी में मजदूरी करता था और किराये पर रहता था। सोमवार देर रात वह फैक्टरी से छुट्टी करने के बाद ढाबे पर खाना खाकर लौट रहा था तभी आरोपियों ने उसे घेर लिया।
विज्ञापन
लुधियाना में मजदूर की हत्या - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना में फैक्टरी से छुट्टी कर ढाबे पर खाना खाने के बाद घर जा रहे प्रवासी मजदूर की फेस आठ फोकल प्वाइंट में बाइक सवारों ने तेजधार हथियार से निर्मम हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। हमले का पता चलने पर फैक्टरी मालिक उसे अन्य वर्करों के साथ निजी अस्पताल ले गया जहां उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद पुलिस के आलाधिकारी और थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरु कर दी है। सूत्र बताते है कि पुलिस ने दो संदिग्धों को काबू किया है, लेकिन उनके बारे में कोई भी अधिकारी पुष्टि नहीं कर रहा है।

यह भी पढ़ें: Ludhiana Murder: प्रेम विवाह करने पर बहन को दी ऐसी निर्मम सजा... पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर भी रह गए हैरान
विज्ञापन


हथियार दिखाकर मांगे मोबाइल और पैसे
मूल रुप से उत्तरप्रदेश के रायबरेली इलाके में स्थित गांव गुनपूर पूर्वा का रहने वाला सिद्धांत लुधियाना की बीएच इंजीनियरिंग कंपनी में मजदूरी करता था और किराये पर रहता था। सोमवार देर रात वह फैक्टरी से छुट्टी करने के बाद एक ढाबे पर खाना खाने के लिए बैठ गया। कुछ समय बाद वह घर जाने के लिए निकला तो कुछ ही दूरी पर बाइक सवार दो आरोपियों ने उसे रोक लिया। वह हथियार दिखाकर उससे मोबाइल फोन और पैसे मांगने लगे। 

सिद्धांत ने आरोपियों का विरोध किया तो उन्होंने पहले उससे मारपीट की। जब सिद्धांत ने उनका मुकाबला किया तो आरोपियों ने तेजधार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया और फरार हो गए। सिद्धांत काफी समय तक वहीं तड़पता रहा। जब फैक्टरी मजदूरों को पता चला तो उन्होंने इसकी जानकारी मालिक को दी।
विज्ञापन


कंपनी मालिक ने तुरंत उसे पास के निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां पहुंचने पर उसकी मौत हो गई। थाना फोकल प्वाइंट के एसएचओ इंस्पेक्टर अमनदीप सिंह ने बताया कि आरोपियों का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें