फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना में युवक की हत्या: साथी ने ईंटों से कुचला फिर कंधे पर लाश लेकर घूमता रहा; इस गलती से पकड़ा गया

Tue, 11 Aug 2026 08:32 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना

सार

हत्या के आरोप में पकड़े गए हर्ष के माता-पिता का देहांत हो चुका है और वह लंबे समय से अकेलेपन तथा नशे की गिरफ्त में था। कुछ दिन पूर्व उसकी ऋतिक से हुई थी। बेघर होने के कारण हर्ष ने उसे अपने घर में पनाह दे दी थी। अब हर्ष को ऋतिक की हत्या के आरोप में पकड़ा गया है। 
विज्ञापन
हत्या (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना के टिब्बा इलाके में पांच दिन पहले चादर में लिपटे हुए युवक के शव की बरामदगी के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है।
विज्ञापन


नशा पूर्ति के दौरान उपजे मनमुटाव में युवक की ईंट मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने सबूत मिटाने की नीयत से शव को बेडशीट में लपेटा और अपने कंधों पर लादकर लगभग एक किलोमीटर दूर बुड्ढा दरिया की ओर ले गया।

कातिल का मकसद लाश को दरिया के तेज बहाव में ठिकाने लगाने का था, मगर थकावट के कारण वह न्यू शक्ति नगर की सुनसान गली में ही शव फेंककर भाग गया। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई कर आरोपी हर्ष कुमार (24) निवासी मस्जिद वाली गली, टिब्बा रोड को दबोच लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीपी इंडस्ट्रियल एरिया-ए इंदरजीत सिंह बोपाराय के अनुसार आरोपी के माता-पिता का देहांत हो चुका है और वह लंबे समय से अकेलेपन तथा नशे की गिरफ्त में था। कुछ दिन पूर्व उसकी ऋतिक से हुई थी। बेघर होने के कारण हर्ष ने उसे अपने घर में पनाह दे दी थी। बीते 5 अगस्त को जब दोनों गंभीर नशे की हालत में थे, तभी किसी बात पर उनका झगड़ा शुरू हो गया। तैश में आकर हर्ष ने पास पड़ी ईंट से ताबड़तोड़ प्रहार कर ऋतिक को मौत के घाट उतार दिया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें