फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना में गुंडागर्दी: गाड़ी साइड करने को लेकर हुई कहासुनी के बाद राइफल से चलाई गोली, केस दर्ज

Tue, 09 Dec 2025 12:56 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

पीड़ित सुखवंत सिंह ने बताया कि वह अपने साथियों मनजीत सिंह मान और बिक्कर सिंह के साथ कोहाड़ा से वापस घर लौट रहा था। जैसे ही वह अपनी स्कॉर्पियो लेकर गली में पहुंचा वहां ग्रैंड विटारा सड़क के बीचों-बीच खड़ी मिली। उसने वहां मौजूद सुखविंदर सिंह नंबरदार से साइड करने को कहा। लेकिन इसी बात पर नंबरदार भड़क गया।
विज्ञापन
ludhiana police - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना में पीएयू के कबीर नगर इलाके में रविवार की देर रात को एक व्यक्ति ने गाड़ी साइड करने को लेकर हुई कहासुनी के बाद अपनी राइफल से गोली चला दी। गोली चलने की आवाज सुन इलाके में दहशत फैल गई।
विज्ञापन


लोग डरे हुए घरों से बाहर ही नहीं निकल सके। इसी दौरान किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। थाना पीएयू की पुलिस ने जांच की तो पुलिस ने सुखवंत सिंह उर्फ जस्स की शिकायत पर इलाके में ही रहने वाले सुखविंदर सिंह नंबरदार के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 


पीड़ित सुखवंत सिंह ने बताया कि वह अपने साथियों मनजीत सिंह मान और बिक्कर सिंह के साथ कोहाड़ा से वापस घर लौट रहा था। जैसे ही वह अपनी स्कॉर्पियो लेकर गली में पहुंचा वहां ग्रैंड विटारा सड़क के बीचों-बीच खड़ी मिली। उसने वहां मौजूद सुखविंदर सिंह नंबरदार से साइड करने को कहा। लेकिन इसी बात पर नंबरदार भड़क गया। सुखविंदर सिंह नंबरदार ने कहा कि गाड़ी यहीं खड़ी रहेगी। बहस बढ़ी तो सुखवंत ने अपनी कार जिम में पार्क कर दी और बाइक से निकलने लगा।
विज्ञापन


तभी नंबरदार ने फोन कर धमकियां दी और वहीं रुकने को कहा। कुछ ही मिनटों बाद वह राइफल लेकर पैदल ही गली में पहुंच गया। इसके बाद गुस्से में नंबरदार ने सड़क की तरफ नीचे की ओर फायर कर दिया। गोली की आवाज से लोग घरों से बाहर निकल आए और गली में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। सुखवंत का आरोप है कि नंबरदार ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। घटना की शिकायत रात को ही पुलिस को दे दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें