फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में NIA की रेड: कमल कॉलोनी में किराये पर रह रहे फिजियोथेरेपिस्ट के मकान में जांच, 5 सदस्यीय टीम पहुंची

Tue, 09 Dec 2025 10:59 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)

सार

एनआईए लखनऊ की टीम ने हिसार पुलिस मदद से छह माह पहले लाखनमाजरा में दबिश देकर छतीसगढ़ के गांव मांझीगुड़ा निवासी प्रियांशु कश्यप को गिरफ्तार किया था। प्रियांशु लाखनमाजरा में किराये पर मकान लेकर रहता था।
विज्ञापन
सांकेतिक टीम - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एनआईए की लखनऊ की एक पांच सदस्यीय टीम मंगलवार सुबह करीब छह बजे कमल कॉलोनी में पहुंची और किराये पर रह रहे फिजियोथेरेपिस्ट के मकान में जांच पड़ताल की। छह माह से एनआईए माओवादी गतिविधियों को लेकर जिले में जांच पड़ताल कर रही है। लाखनमाजरा के मकान मालिक के अलावा एक एमडीयू के एक छात्र नेता को भी जांच में शामिल कर चुकी है। फिजियोथेरेपिस्ट के मकान में जांच माओवादी दृष्टिकोण से है या नहीं, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब छह बजे कमल कॉलोनी एक के मकान में पहुंची। मकान आर्मी के एक कैप्टन का है, जो ड्यूटी के चलते बाहर हैं। उक्त मकान को सोनीपत एक के व्यक्ति ने छह किराये पर ले रखा है। वह फिजियोथेरेपी का कार्य करता है। साथ ही घर में एक मशीन भी लगा रखी है। ज्यादातर खिलाड़ियों की थैरपी की जाती है।

इसे पहले एनआईए लखनऊ की टीम ने हिसार पुलिस मदद से छह माह पहले लाखनमाजरा में दबिश देकर छतीसगढ़ के गांव मांझीगुड़ा निवासी प्रियांशु कश्यप को गिरफ्तार किया था। प्रियांशु लाखनमाजरा में किराये पर मकान लेकर रहता था। एक सप्ताह पहले दोबारा लखनऊ की एनआईए की टीम दोबारा लाखनमाजरा पहुंची और मकान मालिक से पूछताछ की थी। इतना ही नहीं अभी एमडीयू के एक छात्र नेता को भी जांच में शामिल किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें