फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana: ज्वैलर से मांगी एक करोड़ की रंगदारी, अमृत दालम ग्रुप ने वाट्सएप काॅल पर दी जान से मारने की धमकी

Fri, 05 Dec 2025 12:30 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

पीड़ित ज्वेलर सचिन ने पुलिस को बताया कि उसका ताजपुर रोड और राहों रोड पर गोल्ड ज्वेलरी का कारोबार है। वह अपने परिवार के साथ मिलकर कारोबार को संभालता है। 4 दिसंबर को उसके वॉट्सऐप नंबर पर एक कॉल आई जो विदेशी नंबर से थी। कॉल करने वाले ने खुद को अमृत दालम ग्रुप का सदस्य बताते हुए एक करोड़ रुपये की मांग की।
विज्ञापन
threat call - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में गैंगस्टरों और बदमाशों के नाम पर बड़े कारोबारियों के साथ साथ बड़े दुकानदारों को भी रंगदारी के लिए फोन आ रहे है। महानगर के एक ज्वैलर को अब अमृत दालम ग्रुप ने जान से मारने की धमकियां दे कर एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है। वाट्सअप पर आई कॉल में धमकियां मिलने के बाद कारोबारी ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। 

विज्ञापन


थाना डिवीजन सात पुलिस ने विश्वकर्मा नगर ताजपुर रोड के रहने वाले सचिन वर्मा की शिकायत पर अमृत दालम ग्रुप के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आगे की जांच शुरु कर दी है। 

पीड़ित ज्वेलर सचिन ने पुलिस को बताया कि उसका ताजपुर रोड और राहों रोड पर गोल्ड ज्वेलरी का कारोबार है। वह अपने परिवार के साथ मिलकर कारोबार को संभालता है। 4 दिसंबर को उसके वॉट्सऐप नंबर पर एक कॉल आई जो विदेशी नंबर से थी। कॉल करने वाले ने खुद को अमृत दालम ग्रुप का सदस्य बताते हुए एक करोड़ रुपये की मांग की। उसने धमकी दी कि यदि पैसे नहीं दिए गए तो उसे जान से मार दिया जाएगा। इसके बाद सचिन ने अपने परिवारिक सदस्यों के साथ बात की और इसकी शिकायत पुलिस के पास की। 
विज्ञापन


पुलिस ने जांच के बाद फिलहाल अमृत दालम ग्रुप के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बाकी पुलिस  इस मामले में वॉट्सऐप नंबर पर आई कॉल की डिटेल निकलवा रही है और कॉल करने वाले की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें