फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति गया कनाडा, पत्नी ने खाते से उड़ाए साढ़े तीन लाख

Fri, 15 Jan 2016 09:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
एक महिला ने अपने पिता और अन्य रिश्तेदारों के साथ मिल एनआरआई पति के खाते से साढ़े तीन लाख रुपये निकलवा लिए। थाना डेहलों पुलिस ने गांव रणिया निवासी एनआरआई कमलजीत सिंह की शिकायत पर उसकी पत्नी हरविंदर कौर, हरविंदर के पिता अमरीक सिंह, मां हरजीत कौर और भाई तजिंदर सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। अभी तक सभी आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं।
विज्ञापन


कमलजीत सिंह की शिकायत के मुताबिक वह कनाडा का रहने वाला है। उसकी शादी फरवरी 2011 में हरविंदर कौर के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद वह कनाडा चला गया। जाते समय वह अपनी पत्नी को बैंक की पासबुक और एटीएम कार्ड दे गया था। उसके जाने के बाद हरविंदर कौर ने अपने परिजनों के साथ मिलकर कमलजीत सिंह के खाते से साढ़े तीन लाख रुपये निकलवा लिए, लेकिन उसका हिसाब कमलजीत को नहीं दिया।

आरोपियों ने कमलजीत सिंह की जमीन ठेके पर दे दी और उसका भी हिसाब नहीं दिया। जब कमलजीत सिंह को इसका पता चला तो उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोप सही पाए गए। पुलिस ने जांच के बाद चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। इस मामले में थाना डेहलों के एसएचओ सब इंस्पेक्टर कंवलजीत सिंह ने कहा कि अभी चारों आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं, उनकी तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें