फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला कर्मी को बंधक बना रबड़ फैक्टरी से एक लाख लूटे

Mon, 19 Sep 2016 09:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
अपहरण
विज्ञापन
फोकल प्वाइंट के फेस-8 में स्थित रबड़ फैक्टरी में देर रात चार नकाबपोश हथियारबंद युवक घुस गए। लुटेरों ने पहली मंजिल पर फैक्टरी की देखरेख करने वाली महिला को बंधक बनाया और अलमारी से पड़े एक लाख रुपये और मोबाइल लूट ले गए। 
विज्ञापन


महिला ने खुद को किसी तरह आजाद करवाकर फैक्टरी मालिक को सूचना दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। थाना साहनेवाल की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सपना शर्मा की शिकायत पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फैक्टरी में लगे सीसीटीवी कैमरों में सारा वाकया कैद हो गया है। पुलिस ने फुटेज कब्जे में ले ली है। 

मामला 15 सितंबर की देर रात का है। पीड़िता सपना शर्मा ने बताया कि वह परमार इंटरप्राइसिस रबड़ फैक्टरी में काम करती है और फैक्टरी की पहली मंजिल पर बने कमरे में रहती है। उसका कहना है कि रात करीब दो बजे चार नकाबपोश लुटेरे फैक्टरी में घुसे। जब तक उसकी नींद खुली एक लुटेरे ने उसे गर्दन से पकड़ा और उसके मुंह में कुछ नशीला पदार्थ डाल दिया।
विज्ञापन


इसके बाद चुन्नी से उसके हाथ पैर बांध दिए। सपना शर्मा का कहना है कि उसे बंधक बनाने के बाद लुटेरों ने अलमारी खोल और उसके अंदर पड़े करीब एक लाख रुपये निकाल लिए। जांच के दौरान पुलिस को फैक्टरी के अंदर-बाहर लगी सीसीटीवी कैमरे की फुटेज मिली है। फुटेज में चारों आरोपी नजर आ रहे हैं, लेकिन उनके मुंह बंधे हुए थे। पुलिस ने फुटेज कब्जे में ले ली है। जांच अधिकारी दिलबाग सिंह ने कहा कि महिला की शिकायत पर अज्ञात युवकों पर मामला दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें