फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े तीन लाख रुपये लूटने का आरोप, 5 पर मामला दर्ज

Sat, 03 Sep 2016 09:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला
विज्ञापन
लूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
साढे़ तीन लाख रुपये लूटने व घेरकर पीटने के आरोप में पुलिस ने पांच व्यक्तियों के खिलाफ इरादा-ए-कत्ल का मामला दर्ज किया है। थाना सदर प्रभारी पवितर सिंह ने बताया कि अमनदीप सिंह पुत्र रणधीर सिंह निवासी गांव फरवाही बरनाला के ट्रांसपोर्टर हरबंस सिंह के पास मैनेजर के तौर पर कार्य करता था।
विज्ञापन


वह अपनी बोलेरो गाड़ी में ट्रकों की उगराही की साढे़ तीन लाख रुपये की राशि लेकर बरनाला से अपने गांव फरवाही की तरफ जा रहा था। उसके पीछे एक स्कार्पियो गाड़ी लग गई, उस गाड़ी में सवारों ने बोलेरो को क्रास कर गांव फरवाही के नजदीक जाकर अमनदीप सिंह के घेर लिया।

उसे गाड़ी में से उतार कर उसको बेसबाल बैटों से पीटना शुरू किया। उसे मार देने की नीयत से उसके सिर में भी हमला किया गया। उसे गंभीर जख्मी कार पांचों व्यक्ति उसकी बोलेरो गाड़ी में रखे साढे़ तीन लाख रुपये छीनकर फरार हो गए। 
विज्ञापन

थाना प्रभारी पवितर सिंह ने बताया कि पीड़ित अमनदीप सिंह की शिनाख्त व बयानों पर गुरदर्शन सिंह पुत्र गुरमेल सिंह, छिंदा सिंह पुत्र दर्शन सिंह, शीपा सिंह पुत्र दर्शन सिंह, जग्गा सिंह पुत्र लल्ला सिंह व हरजीत सिंह निवासी फरवाही के खिलाफ घेरकर पीटने व लूटने का मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए यत्न किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें