फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो गैंग ने सवारी से लूटे तीस हजार रुपये

Mon, 02 May 2016 10:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
ऑटो में बैठी सवारियों से लूटपाट करने वाला गिरोह एक बार फिर शहर में सक्रिय हो गया है। ऑटो गैंग के सदस्यों ने सोमवार को चंडीगढ़ रोड पर एक सवारी से तीस हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद आरोपियों ने उसे नीचे उतारा और फरार हो गए। पीड़ित ने इसकी शिकायत थाना डिवीजन सात की पुलिस को की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 
नूरवाला रोड के रहने वाले पवन कुमार के मुताबिक वह शहीद भगत सिंह नगर (नवांशहर) के एक मंदिर में कलेक्शन का काम करता है। वह मंदिर के सेवकों से हर महीने पैसे इकट्ठे कर लाता है। सोमवार सुबह वह रोपड़ से कलेक्शन कर लौट रहा था। उसके पास मंदिर के तीस हजार रुपये थे। वह समराला चौक पर बस से उतरा और घर जाने के लिए उसने समराला चौक से शिवपुरी चौक तक का ऑटो लिया। उसमें ऑटो चालक के अलावा दो युवक ओर बैठे हुए थे। ऑटो चालक उसे चंडीगढ़ रोड पर ले गया।

उसने पूछा तो कहा कि वह घूम कर शिवपुरी चौक की तरफ जाएंगे। उसके बाद वह टाल मटोल करते रहे और उन्होंने कहा कि वह तो मुंडियां जा रहे हैं। इस पर पवन कुमार वर्धमान चौक के पास उतर गया।
विज्ञापन


उसके बाद ऑटो चालक वहां से चला गया। जब पवन ने अपनी जेब में हाथ डाला तो पैसे गायब थे। उसने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। थाना डिविजन सात में तैनात एएसआई दिलबाग सिंह ने कहा कि पवन कुमार ने उनके पास शिकायत की है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें