फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्तिक बग्गन हत्याकांड: दो आरोपी महाराष्ट्र से काबू, दोस्त ने ही की थी रेकी; कार पार्किंग पर बिगड़े थे रिश्ते

Wed, 17 Sep 2025 02:38 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने बताया कि कार्तिक के खिलाफ मामले भी दर्ज थे। वह इंस्टाग्राम पर भी काफी एक्टिव था। आरोपी साहिल तो कार्तिक का दोस्त था ही, सैम के साथ भी उसकी किसी समय अच्छी दोस्ती थी। कार पार्किंग को लेकर कार्तिक और सैम के रिश्तों में दरार आ गई थी।
विज्ञापन
जानकारी देते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कार्तिक बग्गन हत्याकांड के दो आरोपियों को पुलिस ने महाराष्ट्र के नांदेड़ स्थित हजूर साहिब से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से देसी पिस्तौल, देसी कट्टा और चार कारतूस बरामद किए गए हैं। 
विज्ञापन


आरोपियों को कार्तिक के ही दोस्त साहिल ने रेकी कर सूचना दी थी कि कार्तिक कहां है। इसके बाद आरोपियों ने उसे घेर कर गोलियां मार हत्या कर दी थी। आरोपियों की पहचान अमनदीप सिंह उर्फ सैम और गुरविंदर सिंह उर्फ गौतम के रूप में हुई है। इस मामले में साहिल को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। सैम और गौतम को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने बताया कि कार्तिक के खिलाफ मामले भी दर्ज थे। वह इंस्टाग्राम पर भी काफी एक्टिव था। आरोपी साहिल तो कार्तिक का दोस्त था ही, सैम के साथ भी उसकी किसी समय अच्छी दोस्ती थी। कार पार्किंग को लेकर कार्तिक और सैम के रिश्तों में दरार आ गई थी। साहिल भी कार्तिक के साथ रंजिश रखता था। 23 अगस्त की रात कार्तिक की हत्या कर दी गई।

गैंगस्टर ने दिलाई थी आरोपियों को पिस्तौल  

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि गिरफ्तार किए आरोपियों का पहले क्रिमिनल रिकाॅर्ड नहीं है। आरोपियों के साथ इस हत्याकांड में विक्की निहंग और मौलिक नामक युवक भी शामिल है। उन्होंने कहा कि आरोपियों को वारदात को अंजाम देने के लिए हथियार भी विक्की निहंग ने ही दिलाए थे। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें