फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में कैदियों ने किया हवलदार पर हमला

Sat, 28 May 2016 09:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
जेल
विज्ञापन
हत्या और नशा तस्करी के आरोप में सेंट्रल जेल में बंद एक कैदी और दो हवालातियों ने हवलदार पर हमला कर दिया। अपने साथी मुलाजिम को वहां से बचाकर निकालने के लिए मुलाजिमों ने एंबुलेंस मंगवाई तो आरोपियों ने ईंटें मार कर एंबुलेंस के शीशे तोड़ दिए। इसके बाद सभी मुलाजिमों ने मिलकर तीनों को काबू किया। सूचना मिलने के बाद थाना डिवीजन सात और चौकी ताजपुर की पुलिस भी मौके पर पहुंची। हवलदार आरोपियों को पेशी पर ले जाने के लिए बुलाने गया था। 
विज्ञापन


पुलिस ने जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट सुखविंदर की शिकायत पर हत्या के मामले में सजा भुगत रहे कैदी किरपाल सिंह, हत्या के आरोप में बंद हवालाती सतवंत और प्रमोद कुमार के खिलाफ मुलाजिमों के साथ मारपीट करने, वर्दी फाड़ने, सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने और मोबाइल फोन रखने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस अब तीनों आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लाने की तैयारी में जुटी हुई है। थाना डिवीजन सात के अधीन आती चौकी ताजपुर के प्रभारी एएसआई हरभजन सिंह ने कहा कि किरपाल सिंह पेशेवर अपराधी है और उसके खिलाफ पंजाब के अलग अलग थानों में 12 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


वह हत्या के एक मामले में सजा भुगत रहा है। आरोपी सतवंत सिंह के खिलाफ थाना शिमलापुरी में हत्या का मामला दर्ज हुआ था, वह पिछले दो साल से जेल के अंदर बंद है। प्रमोद कुमार भी नशा तस्करी के आरोप में पिछले एक साल से जेल के अंदर बंद है। 

हरभजन सिंह ने कहा कि आरोपी सतवंत और प्रमोद की शुक्रवार को अदालत में पेशी थी। हवलदार कुलदीप सिंह दोनों को लेने गए तो आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने हवलदार के साथ मारपीट की और उसे बुरी तरह से घायल कर दिया।

साथी के साथ मारपीट होती देख अन्य मुलाजिम भी मौके पर पहुंचे और किसी तरह तीनों को काबू किया। जब घायल मुलाजिम को अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस बुलाई गई तो आरोपियों ने पत्थर मार कर उसके शीशे तोड़ दिए। एएसआई हरभजन सिंह ने कहा कि घायल मुलाजिम को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। उन्होंने कहा कि आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। जल्द ही उन्हें जेल से लाया जाएगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें