फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्र्ल्स ग्रुप के एमडी और तीन डायरेक्टरों को जेल भेजा

Mon, 13 Jun 2016 09:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
विज्ञापन
जेल
विज्ञापन
थाना कैंट पुलिस ने पर्ल्स ग्रुप के एमडी निर्मल सिंह भंगू और तीन डायरेक्टरों को तीन दिन का पुलिस रिमांड समाप्त होने के बाद सोमवार को दोबारा अदालत में पेश किया। वहां से चारों को अदालत ने 14 दिन के लिए जेल भेजने के आदेश जारी किए हैं। 
विज्ञापन


एसपी देसराज और डीएसपी योगेश शर्मा की अगुवाई में भारी पुलिस बल के साथ निर्मल सिंह भंगू को अदालत में पेश किया गया। पुलिस जब भंगू और उसके साथियों को जेल लेकर जा रही थी तो पर्ल्स के निवेशकों ने उनकी गाड़ी का घेराव किया।

उन्होंने एमडी निर्मल सिंह भंगू, डायरेक्टर्स गुरमीत सिंह, सुब्रोहतो भट्टाचार्य व सुखदेव सिंह और पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान निवेशकों और पुलिस के बीच बहस भी हुई। निवेशकों का आरोप था कि पंजाब सरकार और पर्ल्स ग्रुप के अधिकारी मिले हुए हैं, जिससे उन्हें इंसाफ नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें