फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: गर्भवती पत्नी की बेरहमी से हत्या...पति ने गढ़ी झूठी कहानी; पुष्पा के जख्मों ने बयां की दर्द की दास्तां

Tue, 23 Dec 2025 05:26 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

पंजाब के लुधियाना के डाबा के लोहारा स्थित राजा कॉलोनी इलाके में आरोपी पति ने अपनी पत्नी के साथ शराब के नशे में इतनी बेरहमी से मारपीट की कि उसकी मौत हो गई। आरोपी ने ससुराल वालों से कहा कि बीमार होने के कारण उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन
Anuj Crime - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना में हैवान पति ने क्रूरता की हदें पार कर दी। आरोपी ने आठ महीने की गर्भवती पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। पत्नी की हत्या के बाद आरोपी ने झूठी कहानी गढ़ी, ताकि वह बच सके। लेकिन उसकी झूठी कहानी ज्यादा देर टिक न सकी और हकीकत सबके सामने आ गई। मृतका के शरीर पर मिले जख्मों के निशान ने बर्बरता की कहानी खुद बयां कर दी। इसके बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

विज्ञापन


लुधियाना के डाबा के लोहारा स्थित राजा कॉलोनी इलाके में आरोपी पति ने अपनी पत्नी के साथ शराब के नशे में इतनी बेरहमी से मारपीट की कि उसकी मौत हो गई। आरोपी ने ससुराल वालों से कहा कि बीमार होने के कारण उसकी मौत हुई है। जब गर्भवती बेटी की मौत की खबर सुन परिजन वहां पहुंचे तो शरीर पर चोट के निशान थे। उन्हें शक हुआ तो उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को कर दी। पुलिस के आने से पहले ही आरोपी वहां से फरार हो गया।

पुलिस ने जांच की और मामला हत्या का ही निकला। गर्भवती की पहचान पुष्पा देवी (38) के रूप में हुई है। पुलिस ने जांच के बाद उसके पति अजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है। 
विज्ञापन


थाना डाबा की एसएचओ इंस्पेक्टर कुलवंत कौर ने बताया कि पुष्पा आठ महीने की गर्भवती थी। उसका पति अजय जो नगर निगम में अस्थायी तौर पर काम करता था वह अक्सर मारपीट करता था। कई बार पंचायत बैठी तो आरोपी माफी मांग लेता था। 

सोमवार को भी आरोपी ने पुष्पा के साथ मारपीट की। उसकी मौत के बाद आरोपी घबरा गया और उसने ससुराल वालों को फोन कर दिया कि पुष्पा की तबीयत खराब हुई थी और उसकी मौत हो गई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने लगाए आरोपों की जांच की तो जांच के दौरान सच्चाई सामने आ गई। इंस्पेक्टर कुलवंत कौर ने बताया कि आरोपी को देर रात गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

ससुर और ताया ससुर ने बहु पर डाला ज्वलनशील पदार्थ, उपचाराधीन
लुधियाना के बेजमिन रोड स्थित नौलखा गार्डन कॉलोनी इलाके में प्रॉपर्टी विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपने बड़े भाई के साथ मिल अपनी ही बहु पर खाना बनाते समय ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया। सूचना मिलने के बाद थाना डिवीजन तीन की पुलिस भी पहुंची। पीड़ित महिला गुड़िया की शिकायत पर थाना डिवीजन तीन पुलिस ने उसके ससुर संजय जैन और उसके भाई रजनीश जैन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

पीड़िता गुड़िया पत्नी अक्षित जैन ने पुलिस को बताया कि उसके ससुर संजय जैन और ताया ससुर रजनीश जैन घर के नीचे वाले हिस्से में रहते हैं। आरोपियों के साथ प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है। पीड़िता का आरोप है कि दोनों आरोपी काफी समय से उसे घर खाली करने के लिए परेशान कर रहे थे और आए दिन झगड़ा करते थे। 21 दिसंबर सुबह वह रसोई में काम कर रही थी तभी आरोपियों ने उस पर कोई ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया। इसके कुछ समय बाद ही उसका शरीर जलने लगा और दर्द होने लगा। इसके बाद उसने इसकी जानकारी परिवार वालों को दी और पुलिस में शिकायत दी। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें