फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7 दिन, 5 मौतें: कब थमेगा यह सिलसिला? फिरोजुपर के इस गांव में मचा कोहराम, नशे से दो बच्चों के पिता की जान गई

Thu, 09 Oct 2025 02:56 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, ममदोट/फिरोजपुर (पंजाब)

सार

ममदोट के गांव लक्खोके बहराम में नशे से एक और नौजवान की मौत हो गई। एक सप्ताह में नशे से मरने वाले नौजवानों की संख्या पांच हो गई है।
विज्ञापन
चिट्टा(फाइल) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में नशा युवाओं को अभी भी लील रहा है। पंजाब के सरहदी जिला फिरोजपुर के ममदोट में नशे की ओवरडोज से मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है। बीते सात दिन में नशे की वजह से पांच मौतें हो चुकी हैं। एक दिन पहले दो बच्चों के पिता की मौत से गांव में कोहराम मच गया है। स्थानीय लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर नशे से नौजवानों की मौतों का क्रम कब थमेगा। 

विज्ञापन

 
ममदोट के गांव लक्खोके बहराम में नशे से एक और नौजवान की मौत हो गई। एक सप्ताह में नशे से मरने वाले नौजवानों की संख्या पांच हो गई है। पहले मेडिकल नशे के सेवन से एक दिन में चार नौजवानों की मौत हुई थी। ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन भी किया था।

ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार को बलदेव सिंह (35) निवासी लक्खोके बहराम का शव गांव के कब्रिस्तान से मिला। बलदेव ने नशा किया हुआ था। वह लंबे समय से नशा कर रहा था। वह दो बच्चों का पिता था। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ दिन पहले ही इसी गांव में एक साथ नशे के सेवन से चार नौजवानों की मौत हुई थी। गांव में पांच मेडिकल स्टोर हैं जबकि यहां अस्पताल कोई भी नहीं है। 
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि इसी तरह से ममदोट में 12 केमिस्टों की लगभग दुकानें हैं। पूरे ममदोट ब्लॉक में लगभग 200 के करीब प्राइवेट क्लीनिक हैं। बहुत से ऐसे क्लीनिक हैं जिनके पास एमएस और एमबीबीएस की डिग्री तक नहीं हैं। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से इन पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। जिले में 900 से अधिक केमिस्ट की दुकानें हैं। ज्यादातर किराये का लाइसेंस लेकर अपनी दुकान चला रहे हैं। कुछ दिन पहले फिरोजपुर पुलिस ने शहर के खुराना मेडिकल स्टोर पर दबिश देकर प्रतिबंधित गोलियां बरामद की थीं। विभाग ने मेडिकल स्टोर को सील भी कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें