फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khanna: गैंगस्टर ने पुलिस पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में घायल; हथियार बरामद करवाने ले गई थी पुलिस

Wed, 18 Jun 2025 10:46 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)

सार

पुलिस उस द्वारा छुपाए गए हथियार को बरामद करवाने के लिए खन्ना के नजदीक के गांव भटिया के पास एक सुनसान जगह पर लेकर गई थी। गैंगस्टर ने जमीन में छुपाया हथियार बाहर निकाला और पुलिस पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
गैंगस्टर रावण - फोटो : संवाद/फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खन्ना में बुधवार सुबह करीब चार बजे पुलिस कस्टडी में गैंगस्टर गगनदीप उर्फ रावण ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस उस द्वारा छुपाए गए हथियार को बरामद करवाने के लिए खन्ना के नजदीक के गांव भटिया के पास एक सुनसान जगह पर लेकर गई थी। गैंगस्टर ने जमीन में छुपाया हथियार बाहर निकाला और पुलिस पर फायरिंग कर दी। गोली एक पेड़ पर लगी। पुलिस ने भी फायरिंग की और गोली गैंगस्टर की टांग पर लगी, जिसे खन्ना के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 
विज्ञापन


एसएसपी खन्ना डॉक्टर ज्योति यादव ने बताया कि 15 जून की रात को खन्ना के भटिया इलाके में गैंगवार हुई थी जिसमें निखिल नाम का आरोपी घायल हुआ था। उसे चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया था। पुलिस ने छानबीन के दौरान चार लोगों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान गगनदीप सिंह उर्फ रावण ने पुलिस को बताया कि गैंगवार में इस्तेमाल किया गया हथियार उसने कहां छुपाया। पुलिस छुपाए हथियार को बरामद करवाने के लिए बुधवार की सुबह उस जगह गई, जहां आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। वारदात में एक एसएचओ भी घायल हुआ है, जिसे खन्ना के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें