फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्श डल्ला का गुर्गा गिरफ्तार: पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली, ज्वेलरी शॉप पर की थी फायरिंग

Sun, 16 Mar 2025 05:12 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)

सार

5 मार्च को जगरांव के लड्डू लेखे वाले ज्वेलरी शोरूम के मालिक को डराने-धमकाने के लिए दो बाइक सवारों ने दुकान पर फायरिंग की थी। दुकान मालिक को फिरौती के लिए गैंगस्टर अर्श डल्ला का फोन भी आया था। 
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच कर रही है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने लुधियाना-देहाती पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में जगरांव के लड्डू लेखे वाले ज्वेलरी शोरूम पर हुई फायरिंग में शामिल मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान फिरोजपुर के जीरा की बस्ती मनसिया वाला के कृष्ण के रूप में हुई है, जो विदेश में बैठे गैंगस्टर अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डल्ला का गुर्गा है। पुलिस टीमों ने उसके कब्जे से एक .32 बोर पिस्तौल और दो कारतूस भी बरामद किए हैं। आरोपी को पुलिस मुठभेड़ में दबोचा गया है। पुलिस की गोली लगने से आरोपी घायल भी हुआ है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 5 मार्च को जगरांव के लड्डू लेखे वाले ज्वेलरी शोरूम के मालिक को डराने-धमकाने के लिए दो बाइक सवारों ने दुकान पर फायरिंग की थी। दुकान मालिक को फिरौती के लिए गैंगस्टर अर्श डल्ला का फोन भी आया था। 

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि गिरफ्तार आरोपी कृष्ण ने विदेश में बैठे अपने हैंडलर अर्श डल्ला के निर्देश पर जगरांव के ज्वेलरी शोरूम पर गोलियां चलाईं थी। मामले में शामिल अन्य आरोपियों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।
विज्ञापन


एडीजीपी एजीटीएफ प्रमोद बान ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीमों ने लुधियाना देहाती के थाना सिद्धवां बेट के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र गांव सदरपुर में आरोपी कृष्ण की मौजूदगी का पता चला था। एआईजी संदीप गोयल और डीएसपी राजन परमिंदर सिंह की निगरानी में एजीटीएफ की टीमों ने लुधियाना देहाती पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाया। जब पुलिस ने गांव सदरपुर में आरोपी कृष्ण को घेर लिया, तो उसने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी कृष्ण के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए स्थानीय सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस टीमों ने उसके कब्जे से एक .32 बोर पिस्तौल भी बरामद की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें