मेडिकल में छात्रा के गर्भवती होने की पुष्टि हुई है।
स्कूल से छुट्टी होने के बाद घर जा रही नाबालिग का मोटरसाइकिल सवार युवकों ने अपहरण कर दुराचार किया। इसके बाद वह उसे धमकाकर दुगरी में छोड़कर फरार हो गए।
घर पहुंचकर किशोरी ने सारी घटना अपने परिजनों को बताई। शिकायत मिलने पर थाना एसबीएस नगर की पुलिस ने अर्जुन, तोता और उसके दो साथियों के खिलाफ दुराचार, धमकाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापामारी कर रही है।
थाना प्रभारी कमलदीप सिंह ने बताया कि नाबालिग ने शिकायत में जानकारी दी कि वह 11 अप्रैल को स्कूल से छुट्टी होने पर घर जा रही थी। जब वह जवद्दी के पास पहुंची तो मोटरसाइकिल सवार युवक आए और उसे जबरन मोटरसाइकिल पर बैठा लिया। आरोपी उसे धांधरा रोड पर एक कमरे में ले गए और उसके साथ दुराचार किया। इसके बाद वह उसे दुगरी ड्रमों वाले चौक में छोड़कर फरार हो गए।
थाना प्रभारी ने बताया कि अर्जुन नाबालिग को जानता था। वह उसकी दोस्त भी रह चुकी है। पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच करवाई है। डॉक्टरों ने उसके साथ दुराचार होने की पुष्टि की है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में कई टीमें गठित कर उनके ठिकानों पर छापामारी शुरू कर दी है।