फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री योजना के तहत लोगों से 57 लाख ठगे

Mon, 14 Mar 2016 09:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला
विज्ञापन
रुपया - फोटो : demo pic
विज्ञापन
यूपीए सरकार में प्रधानमंत्री योजना के तहत बरनाला के हजारों लोगों से 57 लाख रुपये बटोर कर आरोपी फरार हो गए हैं। पुलिस के ईओ विंग के पुलिस इंस्पेक्टर संजीव सिंगला ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


यूपीए सरकार में प्रधानमंत्री योजना के तहत पुरान कार्ड पेंशन योजना के अंतर्गत कुरुक्षेत्र के कुछ एजेंटों ने बरनाला के जगजीत सिंह के साथ मिलकर प्रधानमंत्री योजना के तहत पुराने कार्ड बनाने का ठेका ले लिया। जिले के हजारों लोगों से 100 रुपये प्रति व्यक्ति लेने की बजाय लोगों से 700 रुपये प्रति व्यक्ति बटोर लिए गए और 57 लाख रुपये एकत्रित कर कुरुक्षेत्र के रहने वाले एजेंटनुमा ठेकेदार रफूचक्कर हो गए और अपने बरनाला निवासी हिस्सेदार जगजीत सिंह को 57 लाख रुपये का चेक दे गए।

लोगों के पेंशन योजना के पुराने कार्ड न बनने पर लोगों ने बरनाला निवासी जगजीत सिंह से संपर्क करना शुरू कर दिया। तब जगजीत सिंह के बाकी हिस्सेदार लोगों का 57 लाख रुपये लेकर रफूचक्कर हो गए और उसे 57 लाख का चेक दे दिया।
विज्ञापन


जगजीत सिंह ने बताया कि जब उसने 57 लाख का चेक बैंक में लगाया तो चेक रिजेक्ट हो गया। सोमवार को जगजीत सिंह भाजपा के जिला प्रधान गुरमीत हंडियाया और भाजपा मंडल के प्रधान नरेंद्र गर्ग नीटा को साथ लेकर जिला पुलिस मुखी घुम्मन से मिले। भाजपा के जिला प्रधान गुरमीत हंडियाया व नरेंद्र गर्ग नीटा ने एसएसपी से कहा कि हजारों लोगों के साथ लाखों रुपये की ठगी कर आरोपी फरार हो गए हैं।  उनके खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जाए।

जिला पुलिस मुखी घुम्मन ने कहा कि ठगी में फरार कथित आरोपियों के साथ उनका बरनाला का हिस्सेदार जगजीत सिंह बराबर का जिम्मेदार है। मामले की जांच ईओ विंग के इंचार्ज इंस्पेक्टर संजीव सिंगला को सौंप दी गई है। जांच के बाद अगली कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें