फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेरा संचालक ने शिष्य की पत्नी से किया रेप

Mon, 14 Dec 2015 10:28 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/बसी पठाना (फतेहगढ़ साहिब)
विज्ञापन
विज्ञापन
बसी पठाना के गांव भुच्ची स्थित नसलपुरिया डेरा संचालक बाबा मेजर सिंह पर एक 22 वर्षीय विवाहिता ने दुराचार करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर बाबा मेजर सिंह, उसके पति निवासी बसी पठाना और बाबा के 4-5 अज्ञात चेलों पर भी योजनाबद्ध तरीके से दुराचार करने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एसआई जसवीर कौर ने बताया कि दुराचार पीड़िता की शादी पांच महीने पहले सनलपुरिया डेरा संचालक बाबा मेजर सिंह ने अपने शिष्य से करवाई थी। इस शादी को करवाने में डेरे में ही रह रही दो-तीन महिलाओं और दर्शन सिंह नामक एक व्यक्ति का हाथ था। शादी के बाद बाबा मेजर सिंह ने पीड़िता के पति की सहमति से ही उससे संबंध बनाए। इस घटना के बाद पीड़िता अपने ससुराल गई और अपनी सास को सारी बात बताई। 13 दिसंबर को थाना बसी पठाना में महिला ने बयान देकर उन सभी लोगों के नाम उगल दिए जिन्होंने उसकी शादी बाबा के चेले से करवाई थी। डेरा संचालक डेरे के नाम पर धंधा चला रहा था। एसएचओ शमशेर सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें