फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना में कारोबारी को मारी गोली: बाजू से खून बहने पर मचाया शोर, दोस्त के घर जाते समय हुआ हमला

Fri, 27 Feb 2026 06:35 PM IST
Ankesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

लुधियाना में शुक्रवार दोपहर उस समय दहशत फैल गई, जब अज्ञात हमलावरों ने एक कारोबारी पर गोली चला दी। वारदात दोपहर करीब 3 बजे की है। घायल कारोबारी दिनेश कुमार शर्मा को अस्पताल भर्ती कराया गया है। 

 
विज्ञापन
गोली (फाइल) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना के टिब्बा रोड स्थित गोपाल नगर इलाके में शुक्रवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई, जब अज्ञात हमलावरों ने एक प्रिंटिंग कारोबारी को निशाना बनाते हुए गोली चला दी। गोली उस समय चलाई गई जब प्रिंटिंग कारोबारी दिनेश कुमार शर्मा अपने किसी दोस्त से मुलाकात करने के लिए उसके घर जा रहा था। रास्ते में उसे गोली लगी। 

विज्ञापन


हैरानी की बात यह है कि दिनेश की बाजू में गोली लगी और उसे पता तब चला जब उसकी बाजू पर जलन हुई। उसने देखा तो खून बह रहा था। उसने शोर मचाया तो आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने ही घायल दिनेश को इलाज के लिए पास के निजी अस्पताल पहुंचाया। घटना की जानकारी मिलते ही थाना टिब्बा पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है कि गोली किसने कब और क्यों चलाई।

अस्पताल में उपचाराधीन दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि वह रोजमर्रा की तरह अपने प्रिंटिंग के काम में व्यस्त थे। दोपहर के समय वह अपने घर के पास ही रहने वाले एक मित्र से मिलने के लिए पैदल निकले थे। अभी वह रास्ते में ही थे कि अचानक उन्हें अपनी बाईं बाजू में तेज जलन और कुछ गर्म लगने का अहसास हुआ। जब उन्होंने रुककर अपनी बाजू देखी, तो वहां से खून की धार बह रही थी और उन्हें एहसास हुआ कि उन पर गोली चलाई गई है। 
विज्ञापन


दिनेश कुमार के मुताबिक उनकी किसी के साथ कोई पुरानी रंजिश या दुश्मनी नहीं है। वह एक साधारण कामकाजी व्यक्ति हैं बिना किसी कारण हुए इस हमले से न केवल पीड़ित बल्कि उनका पूरा परिवार गहरे सदमे में है। वारदात के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायल कारोबारी को संभाला और पुलिस को सूचना दी। 

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम जांच के लिए पहुंच गई है और इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। थाना टिब्बा के एसएचओ सब इंस्पेक्टर बलबीर सिंह ने बताया कि मामले की शिकायत उनके पास आ गई है। जांच की जा रही है और जांच के बाद ही आगे कुछ कहा जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें