फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजपुरा में दिनदहाड़े फायरिंग: बाइक सवार बदमाशों ने युवक पर दागी गोलियां, हालंत गंभीर, चंडीगढ़ रेफर

Fri, 27 Feb 2026 06:19 PM IST
Ankesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, राजपुरा (पंजाब)

सार

पटियाला के राजपुरा में दिनदहाड़े उस समय हड़कंप मच गया जब बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक को निशाना बनाते हुए उसपर गोलियां चला दी। युवक को गंभीर हालत में चंडीगढ़ रेफर किया गया है। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में बेखौफ हुए अपराधियों ने अब दिनदहाड़े खूनी खेल खेलना शुरू कर दिया है। ताजा सनसनीखेज मामला राजपुरा के नजदीकी गांव राजगढ़ (थाना शंभू) से सामने आया है, जहां एक निजी होटल के बाहर बाइक सवार हमलावरों ने एक प्रवासी मजदूर पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं। इस वारदात के कारण पूरे इलाके में सहम और दहशत का माहौल बन गया है। वहीं घायल को चंडीगढ़ रेफर किया गया है। 
विज्ञापन


पीड़ित की पहचान पारस के रूप में हुई है, जो गांव में मेहनत-मजदूरी करता था। जब वह होटल के पास मौजूद था, तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए तीन नकाबपोश बदमाशों ने उसे निशाना बनाते हुए फायरिंग कर दी। गोलियां लगने के कारण पारस लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा, जबकि हमलावर मौके से फरार होने में कामयाब हो गए।

क्या कहती है पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही थाना शंभू के एसएचओ स्वर्ण सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि घायल युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे तुरंत चंडीगढ़ के सेक्टर-32 अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस इलाके के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। मामले की बारीकी से जांच कर रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों में रोष
गांव राजगढ़ के सरपंच परगट सिंह और स्थानीय निवासी दविंदर सिंह ने बताया कि गांव में ऐसी हिंसक घटना दूसरी बार हुई है। उन्होंने प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरेआम चल रही गोलियों ने आम नागरिकों की सुरक्षा को खतरे में डाल दिया है। ग्रामीणों ने मांग की है कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और पुलिस गश्त बढ़ाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें